Doordrishti News Logo

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका। माता का थान थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके कास्टिक सोडा पीने की आशंका जताई जाती है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुुपुर्द किया।

युवक का रास्ता रोककर हमला

पुलिस ने बताया कि मदेरणा कॉलोनी निवासी इकबाल (41) पुत्र कमरुद्दीन घोसी को संदिग्ध हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया। आशंका है कि उसने कास्टिक सोडा पी लिया। उसकी अस्पताल में बाद में मौत हो गई। माता का थान पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सुपुर्द किया।

होटल कर्मचारी की मौत 
इधर एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के एक होटल में पिछले कई साल से काम कर रहे उत्तर प्रदेश निवासी संजीव कुमार सेन (30) की इलाज के बीच मौत हो गई। गोपाल सेन ने पुलिस को बताया कि 27 मई को ड्यूटी के दौरान संजीव को अचानक चक्कर आ गया और वह गिर गया,जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। एमडीएम अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।