Doordrishti News Logo

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

  • अलमारी का लॉक खुला मिला
  • मोहल्ले के युवक पर जताया संदेह

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी। नागौरी गेट स्थित कलाल कॉलोनी गली नंबर 6 में एक व्यवसायी के घर से करीब पांच लाख रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। पीडि़त परिवार हरिद्वार तीर्थ यात्रा पर गया हुआ था और वापस लौटने पर घर की अलमारी से नकदी गायब मिली। मामले में एक युवक पर संदेह जताते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी गई है।

नागौरी पुलिस ने बताया कि कलाल कॉलोनी गली नंबर 6 निवासी धर्मेंद्र सामरिया पुत्र रमेश चंद खटीक ने नागौरी गेट थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि वह गत 23 मई को अपने पूरे परिवार के साथ हरिद्वार तीर्थ यात्रा पर गया था। परिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर लौटा।

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

घर का मुख्य ताला यथावत लगा हुआ था,लेकिन अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक खुला हुआ मिला। अलमारी में रखे सोने एवं चांदी के आभूषण सुरक्षित मिले, लेकिन उसमें रखी करीब पांच लाख रुपए की नकदी गायब थी।

रिपोर्ट के अनुसार नकदी पांच-पांच सौ रुपये के नोटों की 8 गड्डियों के रूप में रखी हुई थी।पीडित व्यवसायी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में मौहल्ले के ही एक युवक पर संदेह जताया है। पीडि़त का कहना है कि उक्त युवक पहले भी चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है तथा उसे पूरा शक है कि चोरी उसी ने की है।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026