Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले में कर्फ्यू के दौरान अनुमत श्रेणी के अलावा अन्य कोई व्यक्ति बिना किसी कारण के घूमते पाए जाने पर उसे संस्थागत क्वारंटीन किए जाने के निर्देशों के तहत अखिल भारतीय भंसाली समाज सेवा ट्रस्ट रविनगर पाल रोड शुभम फार्म के सामने को केन्द्र घोषित कर आवश्यक व्यवस्था करने के लिए सेल गठित कर नोडल अधिकारी लगाए गए हैं।

जिला कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह ने आदेश जारी कर अखिल भारतीय भंसाली समाज सेवा ट्रस्ट रविनगर भवन पर रहवास व आधारभूत सुविधा सेल में पंचायत समिति लूणी के विकास अधिकारी डॉ तेजपाल राव को नोडल अधिकारी तथा पंचायत समिति लूणी के सहायक अभियंता खम्बूराम सियाग को सहायक अधिकारी नियुक्त किया है।

संबंधित अधिकारी प्रत्येक क्वारंटीन सेंटर पर एक प्रशासनिक कक्ष तैयार करना जिसमें लेण्डलाईन कनेक्शन हो, क्वारंटीन में रखे गए लोगों के रहवास के लिए यथा संभव कमरा(पृथक वाशरूम सहित) या डोरमेट्री जिसमें दो बेड के बीच न्यूनतम 1-2 मी. की दूरी हो की व्यवस्था करने, पूरे केन्द्र में आईईसी की पर्याप्त व्यवस्था करवाने, भवन में यथा संभव 24 घंटे विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी व हवा की व्यवस्था मौसम अनुरूप पंखा, कूलर आदि समस्त सुविधाओं पर पानी तथा पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा क्वारंटीन केन्द्र के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधनों का आकलन कर जिला प्रशासन के संज्ञान में लाने के कार्य होंगे।

भोजन व्यवस्था विंग सेल के नोडल अधिकारी पंचायत समिति लूणी के जे टीए हनुमान राम विश्नोई नोडल अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी पाल राजीव चौधरी सहायक नोडल अधिकारी द्वारा रहवासियों तथा केन्द्र के स्टाफ के लिए समयबद्व स्वच्छ व स्वास्थ्यवर्धक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने, चाय कॉफी व अल्पाहार के लिए निर्देशानुसार व्यवस्था करना, स्वच्छता व विसंक्रमण सेल के साथ समन्वय कर भोजन तैयारी, वितरण व अपशिष्ट निस्तारण के समय विसंक्रमण की समस्त आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करना तथा नगर निगम उत्तर जोधपुर से समन्वय स्थापित कर राज्य सरकार के निर्देशानुसार इंदिरा रसोई के माध्यम से भोजन उपलब्ध करवाना का दायित्व होगा।

आदेश के तहत सुरक्षा व्यवस्था सेल में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम पुलिस कमिश्नरेट हरफूल सिंह नोडल अधिकारी एवं नीरज डेलू सर्किल अधिकारी प्रतापनगर सहायक नोडल अधिकारी द्वारा केन्द्र में बिना अनुमति, आवागमन को रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी नियुक्त करने तथा परिसर के अंदर व बाहर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी पास के बिना क्वारंटीन किए लोगों को बाहर जाने से रोकने का कार्य एवं चिकित्सा व्यवस्था सेल के नोडल अधिकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बलवंत मण्डा को नोडल अधिकारी एवं खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी लूणी डॉ मोहनदान देथा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर राज्य सरकार के निर्देशानुसार समस्त व्यक्तियों के आरटी पीसीआर सेम्पल लेकर उनकी रिपोर्ट प्रशासनिक व्यवस्था के लिए नियुक्त अधिकारियों के संज्ञान में लाना तथा यदि व्यक्ति पॅाजिटिव पाए जाते हैं तो उनका चिकित्सकीय परीक्षण कर मानक गाइडलाइन के अनुरूप उपचार की समस्त व्यवस्था सुनिश्चित करना होगा।

आदेश के तहत सेल में तत्काल कार्यवाही कर क्वारंटीन सेन्टर पर समस्त व्यवस्थाएं यथाशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे तथा नोडल अधिकारी कार्यो के संपादन के लिए आवश्यक स्टाफ आदि की प्रतिनियुक्ति कर सकेंगे। संबंधित कार्यालयाध्यक्ष ऐसे प्रतिनियुक्त कार्मिकों को बिना विलंब कार्यमुक्त करेंगे। उपखण्ड अधिकारी हनुमानसिंह राठौड़ क्वारंटीन सेंटर के प्रभारी अधिकारी होंगे।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026