Doordrishti News Logo

भगत की कोठी-रामदेवरा स्पेशल ट्रेन मंगलवार से

  • जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन का संचालन
  • 20 से 28 जनवरी तक कुल नौ ट्रिप करेगी
  • रामदेवरा आवागमन की राह होगी सुगम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भगत की कोठी-रामदेवरा स्पेशल ट्रेन मंगलवार से। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्टेशनों के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। ट्रेन मंगलवार से कुल 9 ट्रिप के लिए संचालित होगी।

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 04867, भगत की कोठी-रामदेवरा स्पेशल 20 से 28 जनवरी तक (9 ट्रिप) संचालित होगी। यह ट्रेन जोधपुर से प्रातः 9.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04868, रामदेवरा- भगत की कोठी स्पेशल 20 जनवरी से 28 जनवरी तक (9 ट्रिप) रामदेवरा से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

भगत की कोठी-पुणे एक्सप्रेस में मंगलवार से एलएचबी रैक

स्पेशल ट्रेन आवागमन में राईका बाग, मंडोर,मारवाड़ मथानियां तिंवरी,ओसियां, मारवाड़ लोहावट, फलोदी एवं रामदेवरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 9 साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे लगाए जाएंगे।

Related posts:

नर्सेज एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर न्याय की मांग की

February 18, 2026

दो नाबालिग निरूद्ध सुधार गृह भिजवाया,एक आरोपी गिरफ्तार

February 17, 2026

बेटे के निधन के बाद पिता था रेलवे सैलेरी पैकेज में इंश्योरेंस नॉमिनी:जालसाजी कर महिला को बनाया

February 17, 2026

प्रोपर्टी डिलिंग और शेयर टे्रडर्स कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी

February 17, 2026

शेयर बाजार में इंवेस्टमेंट के नाम पर 34 लाख का फ्रॉड,केस दर्ज

February 17, 2026

एम्स सिक्योरिटी गार्ड में लगे कार्मिक के खाते से रूपए पार

February 17, 2026

मादक पदार्थों के साथ युवक को पकड़ा

February 17, 2026

शातिर मोबाइल लूटेरे पकड़े 16 मोबाइल बरामद, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त

February 17, 2026

मेडिकल बोर्ड से जवाब के बाद पुलिस ने देर रात दर्ज किया कंपाउंडर के खिलाफ केस

February 17, 2026