जोधपुर डिस्कॉम के नाम से बिल सम्बंधित फर्जी मेसेज से सतर्क रहें
बिजली संबंधी शिकायतों के लिए नियंत्रण कक्ष पर संपर्क करें
जोधपुर, जोधपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभिंयता (आईटी) आरएन विश्नोई ने उपभोक्तओं को जोधपुर डिस्कॉम के नाम से बिल सम्बंधित फर्जी मेसेज से सतर्क रहने की हिदायत दी है। विश्नोई ने कहा कि प्रबंध निदेशक प्रमोद टाक ने इस मामले को गम्भीरता से लिया है और उन्होंने कहा है कि उपभोक्ता किसी भी हाल में धोखाधड़ी के शिकार न हो, इसके लिए आम उपभोक्ताओं का इन धोखाधड़ी के मेसेज से अवगत करवाया जाये। विश्नोई ने बताया कि किन्हीं अज्ञात लोगों द्वारा डिस्कॉम के उपभोक्ताओ को विद्युत बिल जमा न होने, बकाया राशी जमा ना होने के कारण विद्युत सम्बन्ध विच्छेद करने का भय दिखा कर किसी मोबाइल नंबर पर कॉल करने हेतु एसएमएस भेजे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जोधपुर डिस्कॉम द्वारा ऐसा कोई मेसेज उपभोक्ता को नहीं भेजा गया गया है। उपभोक्ता ऐसे किसी अनजान नंबर पर कॉल कर किसी प्रकार के झांसे मे ना आएं तथा किसी भी अनजान नम्बर पर किसी प्रकार से कोई राशि ना भेजें। उपभोक्ता सजग रहकर किसी भी प्रकार के फ्रॉड से बच सकते हैं
इस तरह के धोखाधडी से बचने हेतु ये कार्य बिलकुल न करें
1- कॉल अथवा मेसेज के द्वारा बताई गयी मोबाइल एप्लीकेशन को मोबाइल में डाउनलोड न करें
2- किसी भी व्यक्ति को अपने मोबाइल पर आये ओटीपी न बताएं
3- किसी भी व्यक्ति को अपने क्रेडिट डेबिट कार्ड या बैंक अकाउंट की डिटेल्स न बताएं
4- किसी भी प्रकार के वेरिफिकेशन लिंक को बिना सोचे समझे न खोलें
विश्नोई ने कहा कि जोधपुर डिस्कॉम द्वारा बिल जमा ना होने हेतु मेसेज केवल अधिकृत सेन्डर आईडी JDVVNL अथवा JOVVNL से ही भेजे जाते हैं। जोधपुर डिस्कॉम द्वारा विद्युत सम्बन्ध विच्छेद करने हेतु किसी प्रकार के मेसेज नहीं भेजे जा रहे। बिल सम्बंधित,कनेक्शन सम्बंधित जानकारी अथवा विद्युत संबंधित शिकायत करने के लिए केवल विद्युत कार्यालय या कॉल सेंटर 18001806045 व 1912 पर संपर्क /कॉल करें। इसके साथ ही निम्न चौबीसों घंटे कार्यरत नियंत्रण कक्षों पर भी संपर्क कर शिकायत दर्ज करवायी जा सकती है।
मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम
1. टोल फ्री 18001806045 व 1912
2. व्हाटसएप 9413359064
जोनल ऑफिस
1. जोधपुर 0291 – 2651200, 2651201, 9413359920
2. बाड़मेर 02982 – 223788
3. बीकानेर 0151 – 2226200, 9414058427, 9414058478
वृत्त कार्यालय
1. जोधपुर शहर 0291-2517896
2.जोधपुर जिला 0291-2517894, 2517911, 9413359277
3. पाली 02932 – 281270
4. सिरोही 02972 – 225455, 9413310675
5. बाड़मेर 02982 – 223788, 9413312601
6. जैसलमेर 7849905887, 7849905886
7. जालोर 02973 – 222535
8.बीकानेर जिला 0151- 2226206, 9414058562
9. हनुमानगढ 01552- 260548, 9414059833
10.श्रीगंगानगर 0154 – 2442087, 9413359741
11.चूरू 01562 – 250372, 8764878881
प्रबंध निदेशक प्रमोद टाक ने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को डिस्कॉम के टोल फ्री नम्बर तथा अन्य नियंत्रण कक्षों के नम्बर का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये हैं। इन नम्बरों को डिस्कॉम के समस्त जीएसएस, कार्यालयों तथा एफआरटी वाहनों पर भी दर्शाने को कहा है ताकि उपभोक्ताओं को अपनी शिकायत दर्ज करने में कोई परेशानी न हो।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

