Doordrishti News Logo

तीन और ट्रेनों में बेडरोल-लिनन की सुविधा आरम्भ

जोधपुर, यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने कुछ और ट्रेनों में बेडरोल-लिनन की व्यस्था सुचारू की है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा ने बताया वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में चरणबद्ध तरीके से बेडरोल-लिनन वितरण की व्यस्था सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जोधपुर होकर गुजरने वाली ट्रेनों 14888-87 बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर, 20488- 87 दिल्ली-बाड़मेर-दिल्ली मालाणी एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या 15014-13 काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस के एसी कोचों में बेडरोल-लिनन की सुविधा शुरू की गई है।उल्लेखनीय है कि इससे पहले जोधपुर की दस ट्रेनों में लिनन और पर्दे की सुविधा पहले ही शुरू की जा चुकी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed