Doordrishti News Logo

तीन और ट्रेनों में बेडरोल-लिनन वितरण की सुविधा सुचारू

जोधपुर, रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन और ट्रेनों में बेडरोल-लिनन वितरण की व्यवस्था सुचारू की है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा ने बताया कि रेल प्रशासन ने जोधपुर से संचालित गाड़ी संख्या 14810-14809 जोधपुर- जैसलमेर-जोधपुर एक्सप्रेस,गाड़ी संख्या 14801-12465 जोधपुर- अजमेर-रतलाम-इंदौर-जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 14803-14804 जोधपुर- साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोचों में यात्रियों की सुविधा हेतु बेडरोल-लिनन वितरण की व्यवस्था सुचारू की गई है।

उल्लेखनीय है कोरोना काल में रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार बंद की गई लिनन वितरण की सुविधा चरणबद्ध तरीके से ट्रेनों में पुनः सुचारू की जा रही है। इसके साथ ही कोचों की खिड़कियों पर पर्दे भी लगवाए गए हैं। जोधपुर मंडल की 16 जोड़ी ट्रेनों में अब तक यह सुविधा प्रारंभ की जा चुकी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026