Doordrishti News Logo

बिजली का भुगतान नहीं होने का कहकर शातिर ने खाते से उड़ाए 6.50 लाख

जोधपुर, शहर के देवनगर हलके में एक बुजुर्ग दंपती से किसी शातिर ने बिजली का बिल भुगतान नहीं होने की एवज में ऐप डाउनलोड करवाने के बाद खाते से 6.50 लाख की नगदी साफ कर दी। पीडि़त बुजुर्ग की तरफ से अब देवनगर थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई है। पुलिस इसमें जांच कर रही है। देवनगर पुलिस ने बताया कि 3 ख 17 सीएचबी निवासरी शरद पुत्र सुखदेव प्रसाद माथुर की तरफ की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि गत दिनों उनकी पत्नी के मोबाइल पर संदेश मिला कि उनका इलेक्ट्रीसिटी बिल जमा नही हुआ है। इस पर दिए गए नंबर से संपर्क किए जाने पर किसी शातिर ने अपना नाम राजवीर अग्रवाल होना बताया।

इसके बाद उसने बिल भुगतान के लिए कहा कि सर्वर डाउन होने से आपका भुगतान रूका है। इसके लिए अब बैंक ऑफ इंडिया का ऐप डाउन लोड करें। बाद में उस शख्स के बताए अनुसार ऐप डाउन लोड करने के साथ व्यूवर किया गया। शातिर ने पहले उनके खाते में दो रूपए डाले। फिर पीडि़त के खाते से पहले 39 हजार 900 और बाद में 10 हजार रूपए निकल गए। इस पर शातिर से कहा गया तो वह बोला की खाते में रिफंड के लिए अलग से ऐप डाउनलोड करें। इस पर उन्होंने बताए अनुसार ऐप डाउनलोड करते गए और शातिर कई बार में 6.50 लाख की नगदी साफ कर दी। यह रूपए उनके बैंक ऑफ यूनियन शाखा से निकाले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026