कांग्रेस में चल रही नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई: पटेल

संसदीय कार्य मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना -निकाय चुनाव में प्रचंड जीत का दावा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कांग्रेस में चल रही नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई: पटेल। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के भीतर नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। उनके मुताबिक,पार्टी के नेता आपसी मतभेदों में उलझे हुए हैं और इसी वजह से उन्हें बीजेपी के खिलाफ ठोस मुद्दे नहीं मिल पा रहे हैं। यह बात उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कही।

पटेल ने कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि बीजेपी पर आरोप लगाने से पहले उन्हें अपनी पार्टी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान का असर उसकी राजनीतिक गतिविधियों पर भी दिखाई दे रहा है। कैबिनेट मंत्री ने विधानसभा में कांग्रेस की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार से सवाल पूछना,जनता से जुड़े मुद्दे उठाना और सदन में चर्चा में हिस्सा लेना है। लेकिन उनके आरोप के मुताबिक कांग्रेस ऐसा करने के बजाय कई मौकों पर हंगामा और वॉकआउट कर रही है।

जोधपुर के तड़ीपार अपराधी की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के साथ फोटो वायरल

पटेल ने कहा कि विधान सभा में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होती है, लेकिन कांग्रेस के नेता आपसी मतभेदों के चलते उन चर्चाओं में पूरी तरह शामिल नहीं हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को सदन में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए,लेकिन कांग्रेस की ओर से ऐसा नहीं किया जा रहा।

चुनाव में ज्यादा सीटें जीतने का दावा
आगामी चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने पिछले ढाई साल में सरकार के कामकाज को देखा है और विकास कार्यों के चलते भाजपा के प्रति लोगों का भरोसा पहले से मजबूत हुआ है। पटेल के मुताबिक,सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में विकास को गति देने का काम किया है। इसका असर आने वाले पंचायती राज और निकाय चुनाव में दिखाई देगा। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी और कई जगहों पर पार्टी के बोर्ड बनेंगे।

कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने सरकार के ढाई साल के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में सडक़ों के निर्माण और सुधार के साथ-साथ जल परियोजनाओं पर भी काम हुआ है। उन्होंने औद्योगिक विकास को भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने राजस्थान के चहुंओर विकास को लेकर काम किया है। सडक़, पानी और उद्योग जैसे मुद्दे सीधे आम जनता से जुड़े हैं। सरकार की ओर से किए गए इन कामों के आधार पर भाजपा चुनाव मैदान में जाएगी। पटेल ने विश्वास जताया कि जनता विकास के मुद्दे पर बीजेपी का समर्थन करेगी।