Doordrishti News Logo

गाड़ी का चालक भी गिरफ्तार हुआ

जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर टीम ने बाड़मेर के गुड़ामालानी में लगे उपखंड अधिकारी को आज सुबह दस हजार रूपयों की रिश्वत लिए जाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत राशि उसने अपने गाड़ी चालक के मार्फत ली। जिसे एसीबी टीम ने जब्त कर लिया। अब इन दोनों से पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर पीडि़त के अधिवक्ता की तरफ से एक शिकायत दी गई थी। ब्यूरो के अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक दुर्गसिंह राजपुरोहित ने बताया कि बाड़मेर के धोरीमन्ना स्थित कोलीयाना में जाणियों की बेरी निवासी अधिवक्ता पप्पूराम पुत्र लक्ष्मणराम की तरफ से एक लिखित शिकायत दी गई। इसमें बताया कि उसके मुवक्किल खसरा नंबर 11 के पोपटराम के अप्रार्थीगण अर्जुनसिंह द्वारा राजस्व आवेदन अन्तर्गत धारा 122 में राजस्व कार्यालय आवेदन में अस्थाई निषेधाज्ञा के लिए बाड़मेर गुड़ामालानी के उपखंड अधिकारी सुनील कुमार से मिला था। तब इस खसरा नंबर 11 के लिए अस्थाई स्टे के लिए एसडीएम ने दस हजार रूपयों की रिश्वत की मांग की।
ब्यूरो के एएसपी दुर्गसिंह राजपुरोहित के अनुसार शिकायत का सत्यापन करवाने के बाद आज ट्रेप का आयोजन कर एसडीएम सुनील कुमार ने अपने कार्यालय में परिवादी से दस हजाररूपयों की रिश्वत लिए जाने के आरोप में पकड़ा। आरोपी ने यह रकम अपने सरकारी वाहन चालक दुर्गाराम को सौंपने को कहा था। जिस पर उसने रकम लेकर गाड़ी के डेस्क बोर्ड में डाली। इस पर ब्यूरो टीम ने इशारा पाकर दबिश दी और दोनों को रिश्वत लिए जाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से अब अग्रिम पूछताछ की जा रही है।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026