Doordrishti News Logo

बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी 27 जनवरी को हड़ताल पर

जोधपुर,बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन के नकारात्मक रवैये के खिलाफ फेडरेशन ऑफ़ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियंस के आह्वान पर बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी 27 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे।

ये भी पढ़ें- 18 दिन तक पुलिस 24 घंटे तक पीछा करती रही लुटेरों का

यूनियन के प्रदेश उप महासचिव पूनम जालान ने बताया कि 27 दिसंबर 2021 को केन्द्रीय श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन एवं फेडरेशन के मध्य हुए समझौते का बैंक पालन नहीं कर रहा है। इसके अलावा क्लर्क ग्रेड कर्मचारियों की भर्ती,सफाई व्यवस्था ठेके पर देने के बजाय सफाई कर्मचारियों की स्थाई भर्ती,कैजुअल कर्मचारियों को स्थाई करने,सब स्टाफ एवं सुरक्षा प्रहरियों की भर्ती करने की मांग शामिल है। संगठन सचिव प्रवीण भाटी ने बताया कि इसी क्रम में 24 जनवरी को आंचलिक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: