Doordrishti News Logo

18 दिन तक पुलिस 24 घंटे तक पीछा करती रही लुटेरों का

  • डबल ड्यूटी निभाकर लुटेरों को पकड़ा
  • अलमारी,सोफे के नीचे छुपाया सोना भी बरामद
  • 14 तोला सोने के जेवरात व एक पायजेब जोड़ी मिला

जोधपुर,शहर में गोल बिल्डिंग-बी रोड पर गत 2 जनवरी को हुई लूट का पुलिस ने गुरूवार को खुलासा किया था। पुलिस ने लुटेरों की निशानदेही पर अब 14 तोला सोना जब्त करने के साथ चांदी की एक पायजेब भी बरामद की है। लुटेरों ने 12 तोला सोना गिरवी रखा और दो तोला के करीबन घर के सोफे और अलमारी के नीचे रख दिया। सरदारपुरा थानाधिकारी सोमकरण के अनुसार लुटेरों को पकडऩे के लिए थाने का लगभग पूरा स्टाफ 24 घंटे इनके पीछे लगा रहा। सूरसागर में मुखबिरी काम कर गई और पुलिस लुटेरों तक पहुंची।

लुटेरों ने एक होटल पर शराब के नशे में सारा राज उगल दिया। जहां से पुलिस को कड़ी मिली और बाइक पर लगे सुरक्षा गार्ड पर बंधी रस्सी और व्हीकल की रिम से पकड़ में आ गए। पुलिस ने कायलाना से लेकर कबीर नगर तक के कैमरों में उनकी लोकेशन को देखा था। कड़ी जोडऩे के साथ थाने के आधे स्टाफ ने डबल ड्यूटी निभाई और आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गई।

परिवादी खींवराज शर्मा ने पुलिस का इसके लिए आभार जताया और अभिनंदन किया है। पुलिस ने लूट को बड़ी चुनौती के रूप में लिया था।

ये भी पढ़ें- एमडीएमएच में सैलेरी नहीं मिलने पर ठेकाकर्मियों की हड़ताल

सनद रहे कि 2 जनवरी की शाम करीब 8.20 बजे स्कूटी से घर लौट रहे पाल रोड कृष्ण कृपा निवासी अमित शर्मा अपनी पत्नी सुनीता के साथ थे,तब लूट करने वाले आरोपी परमेश्वर पुत्र शैताननाथ गोस्वामी निवासी मंडोर नाथों की पालडी और सुमेरसिंह उर्फ सोनू पुत्र गंगाराम लौहार निवासी सूरसागर काली बेरी को गिरफ्तार किया गया। वारदात उस वक्त हुई जब दोनों पति पत्नी गोल बिल्डिंग के पास रामेश्वर सोनी के यहां से 14 तोला सोना लेकर लौट रहे थे। तभी बी रोड स्थित सी सिलेक्सन के सामने रोड पर बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग छीनकर ले गए।

झपट्टा मारन के दौरान अमित की स्कूटर अनियंत्रित हो गई और वे दोनों सडक़ पर गिर गए। इससे दोनों को चोट लगी और पत्नी सुनीता का हाथ फ्रैक्चर हो गया। बैग में 9 तोले का गले का हार, तीन तोले की रखड़ी, एक तोले का गले का सेट, सोने का गजरिया,10 ग्राम का नया सेट, पायलें, पर्स, आधार कार्ड, फोटो और कुछ नकद रुपये रखे थे। घटना के बाद अमित शर्मा के पिता खींवराज जांगिड ने सरदारपुरा थाने में केस दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें- एसीबी ने कार से बरामद किए 7.75 लाख

सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि आरोपियों ने वारदात से पहले चार अलग-अलग ठेकों पर जाकर शराब पी। इसके बाद काली बेरी से रवाना होकर,प्रतापनगर,देवनगर, शास्त्रीनगर,बोरानाड़ा,चौपासनी एरिया में लूट की वारदात का प्रयास किया, लेकिन यहां वे सफल नहीं हुए। इसके बाद वे सरदारपुरा बी रोड पहुंचे और महिला से बैग लूटने में सफल हो गए।

तीन मिनट में पहुंचे गुरों का तालाब

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पता चला कि लूट की घटना के बाद बदमाशों ने इतनी तेज बाइक भगाई की वे प्रतापनगर सदर होते हुए तीन मिनट में ही गुरों का तालाब पहुंच गए थे। इसके बाद वे कायलाना होते हुए काली बेरी पहुंचे।

अजमेर और बाड़मेर भी गए

आरोपी स्मैक,शराब,गांजा और अन्य सभी प्रकार का नशा करते हैं। आरोपी ऐसे रास्तों से भागे थे जहां कैमरे न हों। पता चला कि वे शहर से बाहर भाग गए हैं। मुखबिरों को उनके फुटेज देकर नजर रखने के लिए कहा। जैसे ही वे दो दिन पहले वापस जोधपुर पहुंचे तो उन्हे पकड़ लिया।

परमेश्वर को नहीें बताया कितना माल लूटा था

थानाधिकारी सोमकरण के अनुसार लूट की वारदात के समय आरोपी परमेश्वर बाइक चला रहा था और सुमेरसिंह उर्फ सोनू पीछे बैठा था। सुमेरसिंह ने ही झपट्टा मारकर बैग लूटा और बाइक पर ही सभी जेवर व रुपये निकाल कर खुद रख लिए। जब हिस्सा बांट का समय आया तो सुमेर ने परमेशवर से झूठ बोला और बताया कि बैग में केवल 8 ग्राम का हार और 5000 रुपये ही हैं। इसमें से दोनों ने हिस्सा बांट लिया।

बैग की छोटी थैली में जेवर देख नीयत बिगड़ी

बैग में एक छोटी थैली पाकर सुमेरसिंह उर्फ सोनू की नीयत बिगड़ गई और आधे जेवरात अपनी जेब में पहले ही डाल दिए थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026