Doordrishti News Logo

रेलवे का गणतंत्र दिवस समारोह रेलवे स्टेडियम में होगा

  • डीआरएम करेंगी ध्वजारोहण
  • बच्चों को मिलेंगी शैक्षणिक सहायता

जोधपुर,उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर गणतंत्र दिवस की 74 वीं वर्षगांठ गुरुवार को समारोह पूर्वक मनाई जाएंगी। मुख्य समारोह रेलवे स्टेडियम में होगा जहां डीआरएम गीतिका पांडेय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी।

गणतंत्र दिवस पर रेलवे स्टेडियम में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण के पश्चात डीआरएम द्वारा सेंट जोंस एम्बुलेंस, जिला रोवर्स और रेलवे सुरक्षा बल की परेड का निरीक्षण किया जाएगा। बाद में मंडल रेल प्रबंधक का अभिभाषण व बैलून उड़ाने के कार्यक्रम होंगे।

ये भी पढ़ें- तलवार से जान लेने का प्रयास करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी आर के शर्मा के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान डीआरएम द्वारा महिला कल्याण समिति की ओर से ज्ञानोदय इंग्लिश मीडियम स्कूल में अध्ययनरत मेधावी छात्राओं एवं दिव्यांग बच्चों में शैक्षणिक प्रोत्साहन राशि वितरित की जाएगी। आयोजन के लिए रेलवे स्टेडियम पर तैयारियां प्रारंभ की गई हैं।

रेलवे अस्पताल में होगा फल वितरण

गणतंत्र दिवस की 74 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा जोधपुर मंडल रेलवे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती रेलकर्मियों और उनके आश्रितों में मिठाई और फल वितरित किए जाएंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026