एनएसयूआई और एबीवीपी का धरना जारी
- कुलपति का फूंका पुतला
- फीस बढ़ोतरी के खिलाफ किया प्रदर्शन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एनएसयूआई और एबीवीपी का धरना जारी। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एनएसयूआई और एबीवीपी का धरना मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। वह कुलपति कार्यालय के बाहर मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों तरफ धरना देकर बैठे है। आज यहां एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कुलपति का पुतला दहन भी किया।
एनएसयूआई और एबीवीपी के कार्यकर्ता फीस वृद्धि के आदेश वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है। हालांकि सोमवार शमा को दोनों छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों की विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ फीस के मुद्दे को लेकर बातचीत हुई लेकिन मुद्दे पर कोई सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में दोनों छात्र संगठनों का धरना प्रदर्शन आज भी जारी रहा।
ग्रीष्मावकाश कटौती के विरोध में शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार
छात्र संगठनों का कहना है कि बढ़ी फीस से सामान्य और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों पर आर्थिक भार बढ़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि प्रशासन ने जल्द फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Related posts:

भावी में पुनर्मतदान के लिए दल रवाना

मादक पदार्थ में वांटेड 12 हजार का इनामी गिरफ्तार

राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय अधिकरण की बार एसोसिएशन गठित

अवैध शराब के साथ चार को पकड़ा

दो जगहों से हुई बाइक चोरी

काजरी रोड पर खुले आम पी रहा था स्मैक केस दर्ज

चोर घर की अलमारी से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी ले गए

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

