Doordrishti News Logo

बुलेट मोटरसाइकिल चुराने के आरोप में ऑटो चालक गिरफ्तार

जोधपुर, शहर के रातानाडा हरिजन बस्ती से रात में एक बुलेट बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करने के कुछ घंटों में बुलेट बाइक चोर को पकड़ लिया। आरोपी एक ऑटो चालक है। पुलिस को इससे अन्य बाइक चोरी की वारदातें खुलने की संभावना है। उससे पूछताछ की जा रही है। चोरी की बुलेट को बरामद कर लिया गया है।

रातानाडा थानाधिकारी भारत रावत ने बताया कि रातानाडा हरिजन बस्ती के रहने वाले रवि पुत्र हीराराम गूंद की बुलेट बाइक घर के बाहर से रात में चोरी हो गई। पुलिस ने गाड़ी का पता लगाने के लिए टीम का गठन करते हुए बुलेट चुराने वाले आरोपी कुड़ी भगतासनी 6 सेक्टर निवासी मुस्ताक अली पुत्र सदीक मोहम्मद को गिरफ्तार किया। उससे चोरी की बुलेट को जब्त कर लिया गया। वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: