तेजी से कार चलाकर युवक की जान लेने का प्रयास

  • केस दर्ज
  • सीसीटीवी फुटेज का वीडियो गुरुवार को हुआ था वायरल
  • तलाश जारी

जोधपुर(डीडीन्यूज),तेजी से कार चलाकर युवक की जान लेने का प्रयास। शहर के पाल बालाजी- डीपीएस सर्किल रोड पर एक ढाबे के पास में युवक पर कार चढ़ाकर मारने का प्रयास किया गया। युवक ने खुद का बचाव कर लिया था।

इस बारे में सीसीटीवी फुटेज का एक वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ था। पीडि़त ने अज्ञात शख्स के खिलाफ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में अब रिपोर्ट दी है। काफी तेजी से निकली कार के नंबर तक पता लगाना पुलिस के लिए अब मुश्किल हो रहा है। फिलहाल अनुसंधान किया जा रहा है।

सांगरिया केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर मिल्कमैन कॉलोनी गली नंबर 2 निवासी निखिल भाटी पुत्र सुरेंद्र भाटी ने मामला दर्ज करवाया है। इसमें बताया कि वह 19-20 अगस्त की रात को अपने परिचित मित्र के साथ पाल बालाजी-डीपीएस सर्किल रोड पर एक ढाबे पर आया था। जहां से लौटते वक्त तकरीबन 12.30 बजे एक कार दनदनाती उसके सामने आई और उसके चालक द्वारा मारने का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि वह बच गया। वह तुरंत कार से पीछे हट गया। कार का चालक गाड़ी को तेजी से भगा कर ले गया।

पुलिस ने बताया कि मामला अज्ञात शख्स के खिलाफ दर्ज हुआ है। उसकी किसी से रंजिश भी हो सकती है। निखिल डेयरी का काम करता है। हमले की वजह बदमाश के पकड़े जाने पर ही पता लग पाएगी। जांच एसआई सुलोचना की तरफ से की जा रही है।

Related posts:

पास पास बने दो भाईयों के मकान में चोरों ने लगाई सैंध आभूषण और नगदी चोरी

November 18, 2025

रिक्तिया भैरूजी पुल पर बाइक स्लीप होने से घायल की मौत

November 18, 2025

रात को बदमाशों के बीच हुआ घमासान बचने के लिए भागे बदमाशों की एसयूवी ट्रक से भिड़ी

November 17, 2025

नकबजनी का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

November 17, 2025

शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार,तीन बाइक बरामद

November 17, 2025

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर सात ड्रम डीजल और पिकअप की लूट

November 17, 2025

एडीसीपी मुख्यालय सुनील के. पंवार ने संभाला कार्यभार

November 17, 2025

स्वीकृत पदों पर भर्तियां कर पालना रपट आगामी पेशी 15 दिसंबर तक पेश करने के आदेश

November 17, 2025

दिल्ली विस्फोट के दोषियों को पाताल से भी ढूंढ कर सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे-अमित शाह

November 17, 2025