सांगरिया केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
चार दमकलों ने किया काबू
जोधपुर(डीडीन्यूज),सांगरिया केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सांगरिया रिको क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक सांगरिया केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।
नगर निगम की चार दमकलें मौके पर पहुंची और आग को काबू किया। सूचना पर बासनी पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची।बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि सांगरिाय रिको क्षेत्र की एक केमिकल फैक्ट्री में आग की सूचना मिली थी। जिस पर बाद में बासनी,शास्त्रीनगर आदि जगहों से चार दमकलें वहां आग बुझाने के लिए पहुंची।
फैक्ट्री मालिक संजय जैन है वह भी मौके पर पहुंचा। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। आग को काबू कर लिया गया है। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है,आग कैस लगी इस बारे मेें भी पता लगाया जा रहा है।
Related posts:

भावी में पुनर्मतदान के लिए दल रवाना

मादक पदार्थ में वांटेड 12 हजार का इनामी गिरफ्तार

राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय अधिकरण की बार एसोसिएशन गठित

अवैध शराब के साथ चार को पकड़ा

दो जगहों से हुई बाइक चोरी

काजरी रोड पर खुले आम पी रहा था स्मैक केस दर्ज

चोर घर की अलमारी से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी ले गए

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

