Doordrishti News Logo

तडक़े 5.30 से लेकर 5.55 बजे तक करता रहा एटीएम से छेड़छाड़

जोधपुर, शहर के महामंदिर स्थित बीजेएस कॉलोनी क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में शनिवार की तड़क़े एक शातिर ने सेंध का प्रयास किया। इसकी कारस्तानी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और घटना के आठ बजे बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस एटीएम में 15 लाख रूपए रखे थे। जो सुरक्षित बच गए है। आरोपी पूर्व में मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में भीलवाड़ा मेें गिरफ्तार हो चुका है। महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि बीजेएस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में शनिवार की सुबह एक शातिर अंदर घुुसा। एक एटीएम में लगिया से तोड़ फोड़ कर सेंध का प्रयास किया। कामयाब नहीं हुआ तो दूसरे एटीएम से छेड़छाड़ करने लगा। वह एटीएम में साढ़े पांच बजे दाखिल हुआ और पांच बजकर पच्चपन मिनट तक रहा। मगर एटीएम से रूपए नही निकाल पाया। लगिया से तोड़क़र सेल्फ ले जाना चाहता था। मगर वह सफल नही होने पर बाहर निकल आया। सुबह जब किसी राहगीर को जानकारी हुई तब पुलिस को सूचना दी गई। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। बैंक खुलने पर एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज जांच गए। तब वह शख्स जाना पहचाना प्रतीत होने पर उसे उठाया गया। पकड़ा गया आरोपी जालेली फौजदार निवासी महेंद्र विश्रोई पुत्र कालूराम को हिरासत में लिया गया। वह भीलवाड़ा में भी मादक पदार्थ तस्करी में गिरफ्तार हो चुका है। फिलहाल एक केस सामने आया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
गाड़ी से एक लाख रूपए चुराने का आरोप
मंडोर पुलिस थाने में अशोक कॉलोनी निवासी गोपीराम पुत्र घेवरराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 12 जनवरी को उसकी गाड़ी से एक लाख रूपए चोरी हो गए। इसमें उसने हाजी खान नाम के शख्स पर रूपए चुराने का आरोप लगाया है। मंडोर पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026