Doordrishti News Logo

सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो किया था वायरल

जोधपुर, कमिश्ररेट की जिला पूर्व की स्पेशली टीम एवं महामंदिर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार रात को 007 गैंग के एक गुर्गे को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। वह हथियार बेचने के लिए आया था। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो, वीडियो वायरल किया था। वह काफी लंबे से गायब था। शनिवार को जोधपुर आने की सूचना पर उसे पकड़ा गया। महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि मादक पदार्थों एवं अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए जिला पूर्व की स्पेशल टीम लगातार कार्रवाई करती आ रही है। शनिवार को पुलिस की इस स्पेशल टीम को मुखबिरी सूचना मिली कि नागौर जिले के पाचोड़ी थानान्तर्गत तांतवास हाल संत रविदास कॉलोनी भदवासिया निवासी यशपाल सिंह पुत्र रतनसिंह जोधपुर आया है और वह अवैध हथियार सप्लाई करने पहुंचा है। सूचना मिलने से उस पर नजर रखी गई। तब पुलिस की स्पेशल टीम प्रभारी कन्हैयालाल, एएसआई पुखराज, हैडकांस्टेबल कमरूदीन, कांस्टेबल ओमाराम, देवाराम, जयराम एवं रामनिवास के साथ ही महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग के साथ थाने के कांस्टेबल ओमप्रकाश, महिपालसिंह एवं गोपाल की टीम का गठन किया गया। इस पर आदतन अपराधी यशपाल सिंह को गिरफ्तार कर अवैध हथियार पिस्टल जब्त की गई। थानाधिकारी ने बताया कि वह 007 गैंग का सदस्य है। सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो एवं वीडियो वायरल कर आमजन में दहशत फैलाता। वह हथियारों का लोकल सप्लायर है। अब इससे जब्त हथियार के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026