पीएचइडी जेइएन पर पानी का टैंकर चढ़ाकर मारने का प्रयास
पेट्रोलिंग में पकड़ी पानी चोरी
जोधपुर,पीएचइडी जेइएन पर पानी का टैंकर चढ़ाकर मारने का प्रयास।शहर के निकट बनाड़ स्थित गुजरा वास गांव में पीएचइडी के जेइएन पर पानी का टैंकर चढ़ाकर मारने का प्रयास किया गया। जेइएन की तरफ से बनाड़ थाने में राजकार्य में बाधा डालने का केस दर्ज करवाया गया है। आरोपी हाथ नहीं लगा है। मामला 26 मई का बताया जाता है।
यह भी पढ़ें – भाविप मुख्य शाखा ने किया वृक्षारोपण
दरअसल पीएचइडी के जेइएन प्रभाकर वैष्णव 26 मई को पेट्रोलिंग पर थे। तब गुजरावास गांव की सरहद में मुख्य पाइप लाइन से 50 मीटर दूरी पर टांके में पानी डालकर टैंकर भरते एक शख्स को देखा गया। उसे टोकने पर उसने जेइएन पर पानी का टैंकर चढ़ाकर मारने का प्रयास करते हुए भाग गया। उसकी पहचान बाद में अशोक सिहाग के रूप में की गई। बनाड़ पुलिस ने अब राजकार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है। आरोपी की अब तलाश की जा रही है।
Related posts:

युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन नाटक का प्रभावी मंचन

ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन का 102वां वार्षिक अधिवेशन विजयवाड़ा में

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंद शोरूम के शटर में घुसी

50 लाख की लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

एक ही दिन में 11 लाख की ठगी

चेहरे पर बिना चीरा लगाए टूटी हड्डियों को जोड़ा

सोलर प्लांट में हिस्सेदारी के नाम पर धोखाधड़ी

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रेकी के 2 आरोपी गिरफ्तार

