मुहूर्त के बाद बंद पड़ा था मकान, चोरों ने नगदी और चांदी का सामान चुराया
जोधपुर,मुहूर्त के बाद बंद पड़ा था मकान, चोरों ने नगदी और चांदी का सामान चुराया। शहर के पीएफ ऑफिस के निकट एक निजी स्कूल के सामने एक मकान में चोरी हो गई। मकान मुहुर्त के बाद से बंद ही पड़ा था। चोरों ने दो दरवाजों के ताले तोड़ कर वहां से 20-22 हजार की नगदी के साथ चांदी बर्तन आदि चोरी कर ले गए। पीडि़त ने इस बारे में चौहाबो थाने में मामला दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें – जिला कलक्टर ने किया बरसाती नालों का निरीक्षण
पुलिस ने बताया कि शंकर नगर निवासी भरत लोहिया की तरफ से केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसका एक मकान पीएफ कार्यालय के निकट एक निजी स्कूल के सामने गली के मोड़ पर है। उसका मकान मुहूर्त के बाद से ही बंद पड़ा था। 6 जून को अज्ञात चोरों ने दो दरवाजों के ताले तोडक़र वहां से चांदी का लोटा, सिक्के, थाळी एवं मुहूर्त में आए लिफाफे में नगदी तकरीबन 20-22 हजार चोरी कर ले गए। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस अब पड़ताल में जुटी है।
Related posts:

युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन नाटक का प्रभावी मंचन

ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन का 102वां वार्षिक अधिवेशन विजयवाड़ा में

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंद शोरूम के शटर में घुसी

50 लाख की लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

एक ही दिन में 11 लाख की ठगी

चेहरे पर बिना चीरा लगाए टूटी हड्डियों को जोड़ा

सोलर प्लांट में हिस्सेदारी के नाम पर धोखाधड़ी

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रेकी के 2 आरोपी गिरफ्तार

