भाविप मुख्य शाखा ने किया वृक्षारोपण
जोधपुर,भाविप मुख्य शाखा ने किया वृक्षारोपण। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा पौंधरोपण किया गया। मंगलवार को मंडोर क्षेत्र में आरएसी प्रथम बटालियन मुख्यालय पर भारत विकास परिषद मुख्य शाखा की ओर से फल व छायादार पौधे लगाए गए,जिसमे इमली, जामुन,शीशम, अशोक,खजूर के 20 पौंधे डिप्टी कमांडेंट बुद्धाराम बिश्नोई,सीआई सुरेश ढोलिया की अध्यक्षता में लगाए गए।
यह भी पढ़ें – हार्डकोर अपराधी श्यामलाल के विरूद्ध राजपासा में कार्रवाई
डिप्टी कमांडेंट ने इस भीषण गर्मी में प्राकृतिक तापमान कम करने हेतु भारत विकास परिषद की तरफ से किए गए पौधारोपण का कार्य आज के समय बहुत ही जरूरी कार्य है। परिषद द्वारा पिछले महीने पक्षियों के पानी हेतु 125 परिंडे भी लगाए गए। इस कार्य के लिए उन्होंने परिषद का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस आयोजन में परिषद अध्यक्ष अर्चना बिरला, उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र भूतड़ा,कोषाध्यक्ष अरुण कुमार कच्छावाहा,सह सचिव नरसिंह दास शाह ने भाग लिया।
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

