तड़के चार बजे अपने पीहर से निकली महिला कायलाना में कूदी
जोधपुर,तड़के चार बजे अपने पीहर से निकली महिला कायलाना में कूदी। शहर के प्रतापनगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला शनिवार तडक़े चार बजे अपने पीहर से निकली यहां कायलाना पहुंच कर पानी में कूद कर अपनी जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। वह दस दिन से अपने पीहर में थी। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।
पढ़ें पूरा मामला क्या था- बनभूलपुरा दंगे का मास्टर माइंड अब्दुल गिरफ्तार
राजीव गांधी नगर थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि प्रतापनगर क्षेत्र की रहने वाली 24 साल की जूली पत्नी जोगेश्वर शर्मा शनिवार तडक़े चार बजे अपने पीहर से निकली थी जो बाद मेें कायलाना पहुंची और पानी में कूद गई। वह पिछले 10-12 दिनों से अपने पीहर में रह रही थी। उसका ससुराल आहोर में है। उसके दो बच्चे भी हैं। सुबह सात बजे के आसपास पानी में शव नजर आने पर गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकलवाया गया। पास में मिले आधार कार्ड से पहचान की गई। थानाधिकारी ढाका ने बताया कि प्रकरण में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल किजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

