Doordrishti News Logo

शास्त्रीनगर थाने का एएसआई 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शास्त्रीनगर थाने का एएसआई 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शास्त्रीनगर पुलिस थाने के एएसआई हरदेवराम को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आईआईटी जोधपुर विकसित कर रहा भविष्य की फायरसेफ्टी तकनीक

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी को शिकायत मिली थी कि परिवादिया के पति के साथ मारपीट के मामले की जांच शास्त्री नगर थाने में चल रही थी। इसी प्रकरण में आरोपी एएसआई हरदेवराम परिवादिया के पति के खिलाफ दर्ज मामले में मदद करने तथा एक अन्य व्यक्ति का नाम मुकदमे से हटाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायत के अनुसार आरोपी पूर्व में 5 हजार रुपये ले चुका था। इसके बाद उसने परिवादिया के पति एवं अन्य आरोपितों की मदद करने तथा तीन लोगों के नाम प्रकरण से हटाने की एवज में 50 हजार रुपए की मांग की।

लगातार दबाव बनाए जाने पर परिवादिया ने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी जोधपुर रेंज के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई।

निरीक्षक उमेश कुमार विश्नोई एवं उनकी टीम ने आरोपी हरदेव राम को परिवादिया के घर पहुंचकर 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते और राशि अपनी पेंट की जेब में रखते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026