जोधपुर के 5 चिकित्सक सर्जरी विभाग में सहायक आचार्य बने
- RPSC 2024
- अर्जेंट टेंपरेरी बेसिस पर पहले से दे रहे हैं सेवाएं
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर के 5 चिकित्सक सर्जरी विभाग में सहायक आचार्य बने। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग हेतु आयोजित सहायक आचार्य 2024 की परीक्षा एवं साक्षात्कार में जोधपुर से सर्जरी विभाग में 5 चिकित्सकों का चयन हुआ है।
शास्त्रीनगर थाने का एएसआई 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
चयनित चिकित्सक
1.डॉ. श्रीराम चौधरी
2.डॉ.लखन कुमार पुरोहित
3.डॉ.सोहन जयपाल
4.डॉ.पारग असेरी
5.डॉ.थानाराम पटेल
ये सभी चिकित्सक वर्तमान में मेडिकल कॉलेज, जोधपुर में अर्जेंट टेंपरेरी बेसिस पर कार्यरत हैं और मरीजों को सेवाएं दे रहे हैं।
2021 में भी हुआ था चयन
विशेष बात यह है कि डॉ. पारग असेरी,डॉ.सोहन जयपाल एवं डॉ.थानाराम पटेल का 2021 की RPSC सहायक आचार्य भर्ती में भी चयन हुआ था,लेकिन मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण अभी तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं हो सके हैं।
सर्जरी विभाग में एक साथ 5 चिकित्सकों के चयन से मेडिकल कॉलेज में शिक्षण एवं मरीजों के उपचार में मजबूती मिलेगी।
