जोधपुर, शास्त्रीनगर थाने के एएसआई सालगराम को एसीबी ने आज जेल भिजवा दिया। उसे कल पांच हजार रूपयों की रिश्वत लिए जाने के आरोप में पकड़ा गया था।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अनुसार शास्त्रीनगर थाने के एएस आई सालगराम चौधरी को सोमवार को रिक्तियां भैरूजी के पास में दुर्घटना के मामले में कार्रवाई व मेडिकल करवाने की मांग के एवज में पांच हजार रूपयों की रिश्वत लिए जाने पर पकड़ा गया था। उसने बनाड़ के राणेश चौधरी से पांच हजार की रिश्वत ली थी। उसके पिता 8 दिसम्बर को दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिसकी रिपोर्ट शास्त्रीनगर थाने में 11 दिसम्बर को दर्ज हुई थी। एएसआई सागलगराम कार्रवाई के एवज में रूपयों की मांग करने पर पकड़ा गया था। इसे आज एसीबी कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया। सालग राम को हाल ही में हैडकांस्टेबल से एएसआई पदोन्नति मिली थी।
Related posts:

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

