Doordrishti News Logo

दस लाख की हींग हड़प गया राजनीतिक पहुंच बता पुलिस को धमकाया

  • कमिश्नरेट पुलिस बीकानेर से उठा लाई
  • लिया रिमाण्ड पर

जोधपुर, शहर के माता का थान इलाके में विद्यानगर में एक युवक से हींग को अच्छे दामों में बिकवाने का लालच देकर बीकानेर के एक  शातिर ने उसे ठग लिया। दस लाख की हींग मंगवाई और रकम को खुर्दबुर्द कर गया। बदले में तीन फर्जी चेक थमा दिए। जो अनादरित भी हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज किया। गुरूवार रात को माता का थान पुलिस उसे गिरफ्तार कर जोधपुर लाई। वह पुलिस को अपनी राजनीतिक पहुंच बता कर धमकाता रहा। मगर पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और पकड़ कर ले आई। आज कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड पर ले लिया।

माता का थान थानाधिकारी निशा भटनागर ने बताया कि जनवरी में विद्यानगर निवासी मुकेश सोनी की तरफ से धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि उसने हाल ही हींग का कारोबार शुरू किया है। तब वह बीकानेर गया था। इस बीच वहां पर उसे बिस्सों का चौक नया शहर निवासी नरेश कुमार पुत्र किशनकुमार बिस्सा मिला था। उसने हींग की जांच के बाद बताया कि वह उसे अच्छा मुनाफा दिला सकता है। फिर एक दिन नरेश बिस्सा अपने परिचित के साथ जोधपुर आया और मुकेश सोनी से हींग लेने का व्यापारिक लेनदेन शुरू किया।

शुरूआत में सेंपलिंग जांच के बाद उससे 50 किलो हींग मंगवाई गई। बाद में क्वांटिटी बढ़ाते हींग मंगवाता रहा। तकरीबन दस लाख की हींग उसे दे दी गई। रूपयों के बदले में उसे तीन चेक दिए गए मगर वो भी फर्जी निकले और किसी अन्य के नाम के थे। थानाधिकारी निशा भटनागर ने बताया कि धोखाधड़ी में केस दर्ज करते हुए गुरूवार को पुलिस की टीम बीकानेर पहुंची। जहां से आरोपी नरेश कुमार बिस्सा को गिरफ्तार कर लाया गया। उसे आज कोर्ट में पेश कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

हींग से आए रूपयों को सट्टा में उड़ाया

थानाधिकारी भटनागर के अनुसार आरोपी से फिलहाल रिकवरी की उम्मीद कम है। आरोपी ने हींग से मिले रूपयों को सट्टा में उड़ा दिए। पुलिस पूछताछ में अब तक यह सामने आया है। वह खुद को राजनीतिक पहुंच वाला भी बताता है। पुलिस को भी राजनीतिक पावर बताकर धमकाने लगा था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026