Doordrishti News Logo

बच्चे की ढूंड पर गेर लेकर पहुंचे, विवाद के बाद पत्थर से सिर फोड़ा

जोधपुर, शहर के माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र में अशोक कॉलोनी गली नंबर 1 में बच्चे की ढूंड के लिए गेर लेकर पहुंचे कुछ लोगों पर क्षेत्र के युवकों ने मारपीट की। बाद में गेर मेें आए एक  युवक का सिर पत्थर से फोड़ दिया गया। युवक के पर्चा बयान पर पुलिस ने हत्या प्रयास में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश आरंभ की है। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

माता का थान पुलिस ने बताया कि इस बारे में कलाल कॉलोनी नागौरी गेट निवासी रोहित पुत्र नरेंद्र रमाणी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि तीन दिन पहले वह अपने कुछ साथियों संग अशोक कॉलोनी गली नंबर 1 में बच्चे की ढूंड के लिए गेर लेकर आए थे। तब क्षेत्र में रहने वाले मोहन,अक्षय एवं अभिषेक से विवाद के बाद झगड़ा हो गया। तब आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसके सिर पर पत्थर मार दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि उसके पर्चा बयान पर हत्या प्रयास में केस दर्ज किया गया है।

जैन मंदिर में चोरी का प्रयास

शहर के खेमे का कुआं गुलाब नगर में जैन मंदिर में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़क़र चोरी का प्रयास किया। अज्ञात चोरों के खिलाफ शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि इस बारे में गुलाब नगर निवासी पुखराज पुत्र सौभाग मल तातेड़ की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि गुजरी रात में अज्ञात चोरों ने गुलाब नगर के जैन मंदिर में चोरी का प्रयास किया। ताले तोड़क़र भीतर प्रवेश किया। मगर सफल नहीं हो पाए। सीसीटीवी फुटेज से अब चोरों का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: