मानसून अवधि में सुरक्षित रेल संचालन के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित
- महाप्रबंधक ने दिए सुरक्षित और निर्बाध रेल संचालन के निर्देश
- 167 अंडरब्रिजों से पानी की निकासी के लिए लगाए पंप
- राहगीरों की सुरक्षा व मार्गदर्शन के लिए 328 चौकीदार तैनात
जोधपुर(डीडीन्यूज),मानसून अवधि में सुरक्षित रेल संचालन के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित। मानसून अवधि के दौरान सुरक्षित रेल संचालन के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की हैं। इसके तहत जोन के चारों मंडलों को सुरक्षा उपायों को लागू करने के साथ ही रेल सेवाओं के निर्बाध संचालन व यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने जोधपुर,जयपुर,अजमेर और बीकानेर मंडलों को मानसून के दौरान संरक्षा को पहली प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिम रेलवे प्रतिकूल मौसम की स्थिति के दौरान रेलवे के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा और अपने यात्रियों की निर्बाध व सुविधाजनक यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार महाप्रबंधक ने सभी शाखाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों को बारिश,तूफान या मौसम की स्थिति में बदलाव के दौरान तैयार रहने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ उचित समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा बारिश के दौरान कुछ समपार फाटकों,रोड ओवर ब्रिज और सीमित ऊंचाई के सब-वे पर आसपास के क्षेत्र से अधिक पानी आने के कारण जलभराव की समस्याओं को चिन्हित किया गया है। इसके अलावा अंडरपासों में पानी भरने की समस्या तत्काल प्रभाव से दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त पटरियों की स्थिति की निगरानी के लिए विशेष रूप से मानसून पेट्रोलिंग की जाएगी।
167 रोड अंडरब्रिजों पर लगाए पंप
उत्तर पश्चिम रेलवे पर अंडरपास में जलभराव की तुरंत निकासी के लिए 167 रोड अंडरब्रिजों पर पंप लगाए गए हैं तथा भारी वर्षा से आसपास के क्षेत्र के जलमग्न होने की स्थिति में रोड अंडरब्रिजों से यातायात रोकने एवं किसी भी दुर्घटना से बचने हेतु 328 चौकीदारों की तैनाती की गई है। इस हेतु स्थानीय निकायों व पंचायतों से जुड़े प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। अंडरपासों व आसपास जलभराव जैसी समस्याओं के निदान हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर 18.32 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं।
Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

