Doordrishti News Logo

सेना के जवान की पत्नी से छेड़छाड़, मामला दबाने के लिए धमकी

जोधपुर, शहर में एक सैन्यकर्मी पर महिला ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाने के साथ पति को भी धमकाने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उससे छेड़छाड़ के साथ अश्लील हरकतें की गई है। आरोपी भी पति का परिचित सैन्यकर्मी है। शिकायत पर सैन्य अधिकारियों ने मामले को दबाने के लिए कहा और धमकाया। फिलहाल पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस की तरफ से अनुसंधान आरंभ किया जा रहा है। मामला गत 14 मार्च का है। पीडि़त की तरफ से अब केस दर्ज कराया गया है।

घटना रातानाड़ा थाना क्षेत्र के कैंटोनमेंट एरिया का है। सेना के जवान की पत्नी ने बताया कि वह एरिया के आवासीय कॉलोनी में रहती है। 14 मार्च की शाम करीब 7.30 बजे जब वह नहा रही थी, तभी एक सबूबेदार घर में घुसा। तब उसने छेड़छाड़ के साथ ही दुष्कर्म का प्रयास किया। पीडि़ता के अनुसार उसके चिल्लाने के बाद पकड़ऩे की कोशिश की। लेकिन, सूबेदार वहां से भाग गया। इसके बाद पीड़ित के पति ने सेना के अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। पीडि़ता का आरोप है कि सेना पुलिस ने उन्हें प्रताडि़त करना शुरू किया।

कर्नल पर बंदूक तानने का आरोप

पीडि़ता का आरोप है कि लिखित में शिकायत देने पर धमकी दी गई। केैमरे के सामने गलत बयान देने को कहा। मना करने पर एक कर्नल ने बेटे पर बंदूक तान ली और उन्हें घर में बंद रखा गया। पीडि़ता ने लिखित रिपोर्ट में बताया कि 15 मार्च को इस मामले को लेकर पीडि़त परिवार ने सेना में हर स्तर पर प्रयास किया था। लेकिन सूबेदार और कर्नल के विरुद्ध कार्रवाई के लिए आश्वासन तक नहीं मिला। फिर वह थाने पहुंची। थाने में भी देर रात तक सेना के अधिकारियों ने राजी नामे के प्रयास किए, लेकिन पीडि़ता नहीं मानी। रात करीब 11 बजे पुलिस ने मामला दर्ज किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जांच के लिए गठित उच्चस्तरीय न्यायिक आयोग ने अपनी कार्यवाही शुरू की

October 25, 2025

जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

October 25, 2025

आईआईटी जोधपुर आइडियाफोर्ज मिलकर बढ़ाएँगे स्वदेशी यूएवी व डीप-टेक नवाचार

October 25, 2025

एक आरोपी गिरफ्तार,मोबाइल सिम नंबर साइबर अपराधियों को दी

October 25, 2025

रंजिश में पांच युवकों को घेर कर पीटा,तोडफ़ोड़ कर कैंपर पलटी वीडियो वायरल,पांच को पकड़ा

October 25, 2025

बाइक के टायर में चुनरी फंसी महिला की मौत बेटी गंभीर घायल

October 25, 2025

खुद का गला काटकर आत्महत्या

October 25, 2025

जोधपुर रेल मंडल ने त्योहार पर 28.50 लाख यात्रियों को पहुंचाया उनके घर

October 25, 2025

सेन इंटर रेलवे बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के रैफरी मनोनीत

October 25, 2025