Doordrishti News Logo

सेना भर्ती, 4273 अग्रिवीरों ने लिया हिस्सा

जोधपुर,सेना भर्ती कार्यालय द्वारा राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में चल रही सेना भर्ती में शुक्रवार को भी अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया। सेना भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार अग्निवीर सामान्य पद के लिए नागौर जिले की परबतसर और रियाबड़ी तहसील तथा जोधपुर जिले की तिंवरी और बाप तहसील के अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया।

ये भी पढ़ें- जोधपुर-साबरमती-जोधपुर व साबरमती-जैसलमेर-साबरमती रेल में स्थाई कोच बढाये

सेना भर्ती के अंतर्गत शुक्रवार को अग्निवीर सामान्य पद के लिए नागौर जिले की मकराना तहसील तथा जोधपुर जिले की जोधपुर तहसील के 4273 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। सेना भर्ती के दौरान नागरिक प्रशासन और सेना ने मिलकर समुचित व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं तथा भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरा, खाने की सुविधाएं, मेडिकल सुविधा आदि का सुचारु प्रबंध किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: