हथियार सप्लायर गिरफ्तार तीन आरोपी पहले गिरफ्तार

फायरिंग प्रकरण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हथियार सप्लायर गिरफ्तार तीन आरोपी पहले गिरफ्तार। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

थानाधिकारी भवानीसिंह ने बताया कि गत 03 जनवरी को जोशी कॉलोनी रावों की बगेची चांदणा भाकर निवासी आकाश राव पुत्र कैलाश राव हुडको तिराहा पर आया जहां पर वह माजिसा टी स्टॉल पर बैठा चाय पी रहा था तभी देवी रोड की तरफ से प्रदीप मेघवाल व एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार होकर आया तथा आते ही प्रदीप मेघवाल ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की नियत से फायर किया,गोली दांए पैर पर घुटने के नीचे लगी। इसके बाद आरोपी भाग गए। घायल को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती किया गया।

मेडिकल सिमुलेशन प्लेटफॉर्म MEDSIM पर हुई कार्यशाला

मामले में पुलिस ने पूर्व में मुल्जिमान प्रदीप बैगड,गजेन्द्र पंवार व मोहम्मद इस्हाक को गिरफ्तार किया गया था। वारदात में प्रयुक्त देशी पिस्टल व कारतूस सप्लायर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 23/596 हाल कृष्ण लीला नगर,ग्राम पाल,पुलिस थाना बोरानाडा निवासी वीरेन्द्रसिंह चौहान घटना के बाद से फरार चल रहा था। जिसको अब गिरफ्तार किया गया है।

Related posts:

नर्सेज एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर न्याय की मांग की

February 18, 2026

दो नाबालिग निरूद्ध सुधार गृह भिजवाया,एक आरोपी गिरफ्तार

February 17, 2026

बेटे के निधन के बाद पिता था रेलवे सैलेरी पैकेज में इंश्योरेंस नॉमिनी:जालसाजी कर महिला को बनाया

February 17, 2026

प्रोपर्टी डिलिंग और शेयर टे्रडर्स कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी

February 17, 2026

शेयर बाजार में इंवेस्टमेंट के नाम पर 34 लाख का फ्रॉड,केस दर्ज

February 17, 2026

एम्स सिक्योरिटी गार्ड में लगे कार्मिक के खाते से रूपए पार

February 17, 2026

मादक पदार्थों के साथ युवक को पकड़ा

February 17, 2026

शातिर मोबाइल लूटेरे पकड़े 16 मोबाइल बरामद, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त

February 17, 2026

मेडिकल बोर्ड से जवाब के बाद पुलिस ने देर रात दर्ज किया कंपाउंडर के खिलाफ केस

February 17, 2026