Doordrishti News Logo

निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान के लिए पुलिस की माकूल तैयारियां

  • लोकसभा चुनाव-2024
  • प्रदेश में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की 25 कम्पनियां तैनात
  • अब तक 75 प्रतिशत लाइसेंसी हथियार जमा

जयपुर,निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान के लिए पुलिस की माकूल तैयारियां।राजस्थान पुलिस द्वारा प्रदेश के 25 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों में आगामी 19 अप्रेल व 26 अप्रेल को दो चरणों में होने वाले चुनावों में स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शी मतदान कराने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। आमजन के बीच पारदर्शी तरीके से मतदान को लेकर विश्वास कायम करने के लिए सभी जिलों और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में पु​लिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़, लाइसेंसी हथियार जमा कराने,अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थो की जप्ती के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के स्तर से इसकी राउंड द क्लॉक मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें – चुनाव आयोग के निर्देशों की शत प्रतिशत पालना हो-संभागीय आयुक्त

प्रदेश में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की 25 कम्पनियां तैनात
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कानून एवं व्यवस्था विशाल बंसल ने बताया कि लोकसभा चुनावों को लेकर पुलिस मुख्यालय द्वारा पिछले दो महीनों से लगातार तैयारी की जा रही है। गत 7 मार्च को राजस्थान पुलिस को सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की 25 कंपनी उपलब्ध कराई गई हैं, इन सभी कम्पनीज को समस्त 25 लोकसभा क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है। जो सभी जिलों में स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च कर गरीब और कमजोर वर्ग के व्यक्तियों के बीच निडरता के साथ अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए माहौल तैयार कर रही है। राजस्थान पुलिस की धरातल पर यह एक्सरसाइज सभी वर्गों के बीच यह विश्वास पैदा कर रही है कि राजस्थान में शांतिपूर्ण, भय मुक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित किया जाएगा।

आपराधिक तत्वों पर शिकंजा
बंसल ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से योजनाबद्ध कार्यवाही करते हुए प्रदेश के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में ऐसे असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन्हें पाबंद करवाया जा रहा है, जो मतदान प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। जिलों में पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों पर निरंतर शिकंजा कसा जा रहा है, जिसकी प्रतिदिन रिपोर्ट ली जा रही है। उन्होंने बताया कि जिलों में अवैध हथियार,मादक पदार्थ एवं शराब तस्करों के मूवमेंट पर निगरानी रखकर उनके सभी सम्भावित रुट एवं चैनल्स को चिन्हित कर लिया गया है और जिलों में पुलिस द्वारा उनकी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई निरंतर जारी है। इसके साथ राजस्थान पुलिस द्वारा ऐसे तस्करों को गिरफ्तार कर हथियार, मादक पदार्थ एवं अवैध शराब को भी जप्त किया जा रहा है। सभी लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया में सम्भावित बाधक आपराधिक व असामाजिक तत्वों को सूचीबद्ध कर उनके विरुद्ध उचित विधिक कार्यवाही भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें – पिज्जा बेकरी और ज्वैलरी की दुकान में लगी भीषण आग

पड़ौसी राज्यों की ​पुलिस से समन्वय
एडीजी बंसल ने बताया कि प्रदेश के सभी पड़ौसी राज्यों से लगने वाली अंतरराज्यीय सीमा पर चैक पोस्ट स्थापित किये गए हैं। इन पर अवैध सामग्री एवं अवांछनीय व्यक्तियों के राज्य में प्रवेश को रोकने के लिए निगरानी रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त पड़ौसी राज्यों की पुलिस के साथ सतत समन्वय और उनके साथ जिला पुलिस टीमों की मीटिंग के जरिए एक दूसरे के वांछितअपराधियों की सूची का आदान प्रदान करते हुए उनकी धरपकड़ जारी है।

अब तक 75 प्रतिशत लाइसेंसी हथियार जमा
बंसल ने बताया कि लोकसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लगते ही राजस्थान पुलिस द्वारा लाइसेंस हथियार धारकों को अपने हथियार पुलिस थानों या डीलर के पास जमा कराने के लिए पाबंद किया गया है। इसके अंतर्गत करीब 75 प्रतिशत हथियार अब तक जमा किए जा चुके हैं,बाकी हथियारों को भी जमा करने की कार्रवाई जारी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026

गांजे के साथ युवक को पकड़ा

February 28, 2026

युवती ने घर में फंदा लगाकर दी जान

February 28, 2026