अनुराग त्रिपाठी ने जोधपुर डीआरएम का पदभार संभाला

  • रेलवे अधिकारियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
  • पहले ही दिन जोधपुर मंडल की रिव्यू बैठक
  • विभिन्न पदों पर कार्य करने का है अनुभव
  • आईआरपीएस सेवा के 1997 बैच के अधिकारी है त्रिपाठी

जोधपुर(डीडीन्यूज),अनुराग त्रिपाठी ने जोधपुर डीआरएम का पदभार संभाला। भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा के 1997 बैच के अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने गुरुवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम का पदभार ग्रहण किया। इस पद पर कार्यरत रहे पंकज कुमार सिंह की नियुक्ति के आदेश प्रतीक्षा में रखे गए हैं।

इसे भी पढ़िएगा – वेबवर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुई श्याम भक्ति सेवा संस्थान की पहल

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी रहे त्रिपाठी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज,फैजाबाद से प्राप्त की और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय,नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेज्युएट करने के बाद 1998 में भारतीय रेलवे में नियुक्ति के पश्चात विभिन्न मंडलों में काम किया। वह 11 सितंबर 2023 से नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

उन्होंने रेल सेवा में आने के बाद झांसी मंडल में सहायक कार्मिक अधिकारी,भोपाल व दिल्ली मंडल में वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी, ओक ग्रोव स्कूल,मसूरी के प्रधानाचार्य, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव तथा सदस्य,कार्मिक रेलवे बोर्ड के ओएसडी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

गुरुवार अपराह्न जोधपुर पहुंचने के बाद उन्होंने डीआरएम पंकज कुमार सिंह से जोधपुर डीआरएम का कार्यभार ग्रहण किया। बाद में उन्होंने मंडल के सभी शाखा अधिकारियों से उनका परिचय लेते हुए जोधपुर मंडल पर चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

इससे पहले निवर्तमान डीआरएम पंकज कुमार सिंह,अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार सहित सभी शाखाधिकारियों ने त्रिपाठी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मंडल के शाखा         अधिकारियों ने पूर्व डीआरएम पंकज कुमार सिंह को मालाओं से लाद कर विदाई दी।

सुरक्षा व यात्री सुविधाओं के उन्नयन पर रहेगा फोकस
कार्यभार संभालने के बाद डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि वह पदस्थापना पर पहली बार जोधपुर आए हैं तथा कार्यकाल के दौरान उनका संरक्षा,सुरक्षा व यात्री सुविधाओं के विस्तार पर फोकस रहेगा इसके साथ ही कर्मचारी कल्याण की दिशा में भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।

गौरवशाली रहा पूर्व डीआरएम का कार्यकाल
पूर्व डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने 9 मार्च 2023 को जोधपुर डीआरएम का पदभार ग्रहण करने के बाद सुरक्षित रेल संचालन, यात्री सुविधाओं के विस्तार,प्रबंधन व कर्मचारी कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। इसके साथ ही उनके दो वर्षों के कार्यकाल में रेल दोहरीकरण,मंडल के 1626 रुट किमी का शतप्रतिशत विद्युतीकरण, वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो का निर्माण तथा जोधपुर व जैसलमेर सहित 17 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास जैसी बड़ी परियोजनाएं धरातल पर उतरी। उन्होंने जोधपुर मंडल पर कार्यकाल के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों से मिले सहयोग पर आभार जताया।

हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।
खबर को शेयर कीजिए

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026