06 से 14 अप्रेल को होने वाले कार्यक्रम के लिए भाजपा की बैठक

  • जिलाध्यक्ष पालीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक
  • पार्टी के कार्यक्रमों की सफलता के लिए अभी से करें तैयारियां
  • मण्डल संयोजक,सह-संयोजक नियुक्त

जोधपुर(डीडीन्यूज),06 से 14 अप्रेल को होने वाले कार्यक्रम के लिए भाजपा की बैठक। भाजपा राष्ट्र एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा आगामी 6 अप्रेल को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस और 14 अप्रेल को भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेड़कर जयंती तक भाजपा जोधपुर शहर जिला द्वारा बड़े स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एम्स के सामने भाजपा प्रधान कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें – अनुराग त्रिपाठी ने जोधपुर डीआरएम का पदभार संभाला

इस बैठक में मण्डल अध्यक्ष, कार्यक्रम के जिला संयोजक, सह- संयोजक,मण्डलों के संयोजक,सह-संयोजक मौजूद थे।जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रेल को पार्टी स्थापना दिवस से आरम्भ होने वाले विभिन्न कार्यक्रम 14 अप्रेल को भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेड़कर जयंती तक होंगे।

उन्होंने सफल आयोजन को लेकर अभी से तैयारी प्रारम्भ करने का आह्वान किया। 06 अप्रेल को भाजपा प्रधान कार्यालय में पार्टी का झण्डा फहराने के साथ-साथ कार्यकर्ता अपने घर व पार्टी के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ताओं के घरों पर जाकर पार्टी का झंडा फहराने की योजना बनाएं। कार्यकर्ता समूह के रूप में पार्टी की रीति-नीति,केन्द्र व राज्यसरकार कीजनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का काम करें।

बैठक में कार्यक्रम के जिला संयोजक संजय चंदीरमानी,जिला सह-संयोजक पवन वैष्णव,पृथ्वी सिंह राजपुरोहित,मसूरिया मण्डल अध्यक्ष सुरेश मेघवाल,चौपासनी मण्डल अध्यक्ष हेमंत जानयानी, सूरसागर मण्डल अध्यक्ष पंकज भाटी,प्रतापनगर मण्डल अध्यक्ष भैरूदास वैष्णव,खाण्डाफलसा मण्डल अध्यक्ष अरविन्द्र पुरोहित, त्रिपोलिया मण्डल अध्यक्ष पूजा सुराणा,रातानाडा मण्डल अध्यक्ष हरिसिंह पंवार,लालसागर मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण भाटी,पावटा मण्डल अध्यक्ष रमेश पलिया,राईकाबाग मण्डल अध्यक्ष रणजीत सिंह, महामन्दिर मण्डल अध्यक्ष विकास सामारिया व बूथ स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मण्डलवार मण्डल संयोजक भी मौजूद थे।

बैठक में मण्डलवार संयोजक, सह-संयोजक नियुक्त
सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से मसूरिया मण्डल से संयोजक घनश्याम भाटी,सह-संयोजक नथमल सुथार,शैतानसिंह सैन, चौपासनी मण्डल से संयोजक फतेहराज मांकड,सह-संयोजक मोहित केसवानी,सुशीला मकवाना, सूरसागर मण्डल से संयोजक शिवदत व्यास,सह-संयोजक काशी राम भाटी,सुनील बारासा, प्रतापनगर मण्डल से संयोक ओमप्रकाश मेवाड़ा,सह-संयोजक अजय जोशी, जगदीश परिहार को नियुक्त किया गया।

इसी प्रकार शहर विधानसभा से खाण्डाफलसा मण्डल संयोजक निलेश सोनी,सह-संयोजक हितेश गौड़,मीतेश जैन,त्रिपोलिया मण्डल से संयोजक ललित सुथार,सह- संयोजक गुरूप्रकाश, कमलेश सोनी,रातानाडा मण्डल से संयोजक मनोहरलाल बोराणा, सह-संयोजक राणुलाल राठी,हिरेन्द्र रिणवा,शास्त्री नगर मण्डल से संयोजक चन्द्रशेखर प्रजापत,सह-संयोजक शैतानसिंह सिसोदिया,सुरेश गुर्जर को नियुक्त किया गया।

इसी प्रकार सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से महामन्दिर मण्डल से संयोजक भीखराम जाटोलिया, सह-संयोजक पुरूषोतम दाधीच, आयुष राजोरिया,लालसागर मण्डल से संयोजक राधेश्याम सोनी, सह- संयोजक अजयपाल सिंह,भरत कुमार सैन,पावटा मण्डल से संयोजक जगदीश नायक, सह- संयोजक डूंगरसिंह,राजेश बोहरा, राईकाबाग मण्डल से संयोजक अमीलाल नेहरा,सह-संयोजक गणपतलाल,सुन्दरसिंह राठौड़ को नियुक्त किया गया।

हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।
खबर को शेयर कीजिए