Doordrishti News Logo

खडे ट्रक में घुसा अन्य ट्रक,रेस्क्यू कर केबिन में फंसे चालक को बचाया

  • देर रात जोधपुर-नागौर रोड पर हुआ हादसा
  • एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
  • चालक को भेजा अस्पताल

जोधपुर,शहर के निकट जोधपुर- नगौर रोड राजमार्ग संख्या 65 पर रविवार की देर रात सवा बारह बजे एक ट्रक सड़क किनारे खड़े अन्य ट्रक में घुस गया। इसकी जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष से एसडीआरएफ कंट्रोल रूम को मिलने पर रेस्क्यू ऑपरेशन कर केबिन में फंसे उसके चालक को बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया। चालक के पैर और सिर में चोट लगी।

एसडीआरएफ के कंपनी कमाण्डेंट राजकुमार को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने जोधपुर कंपनी मुख्यालय के रेस्क्यू प्रभारी हैडकांस्टेबल रोशनलाल को वहां भेजा। तब रोशन लाल जोधपुर नागौर रोड पर टूूंट की बाडी-करवड़ के बीच में ट्रकों को दुर्धटनाग्रस्त होते देख इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। ट्रक के केबिन में उसका चालक फंसा हुआ था। इस पर बाद में डिप्टी कमाण्डेंट गणपति महावर एवं कंपनी कमांडर गुलाबाराम को चालक को बचाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस पर रेस्क्यू टीम के हैडकांस्टेबल मालीराम अपने दस जवानों के साथ वहां पहुंचे। जिनमें सुशील कुमार, भिसनाराम,श्रवणराम,रामकुमार, राधेश्याम,राजेंद्र कुमार कैलाश एवं श्याम चोयल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

ट्रक चालक को दिया इमोशनल सपोर्ट

इस रेस्क्यू टीम ने पहले ट्रक चालक को इमोशनल सपोर्ट दिया फिर कॉलेप्स स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू उपकरणों की मदद से ट्रक के केबिन को काटा गया। ट्रक चालक धनारी खुर्द खेड़ापा निवासी 30 साल के महेंद्र सिंह पुत्र भंवर सिंह को बाहर निकाला गया। उसके सिर एवं पैर में चोट लगी थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed