Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले के फलोदी जेल से गत पांच अप्रैल को फरार हुए 16 बंदियों में से एक और बंदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह अब तक सात बंदियों को फिर से गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष फरार बंदियों की तलाश जारी है।

ग्रामीण एसपी अनिल कुमार ने बताया कि लोहावट थानान्तर्गत रूपाणा जैताणा निवासी अशोक गोदारा वापस पकड़ा गया है। वह हत्या के मुख्य अभियुक्त के रूप में जेल में सजा काट रहा था। वह जेल से फरार होने के बाद नाचना, मोहनगढ़, फलोदी, बाप व बीकानेर क्षेत्र के बज्जु थाना क्षेत्र में लगातार रेतीले टीलों में अपनी लोकेशन बदल-बदल कर रह रहा था। इस सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार उनका पीछा कर पकड़ा। उसे खारा ग्राम के ओरण में पकड़ा। गत पांच अप्रैल को फलोदी जेल के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से 16 बंदी भाग निकले थे। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। बाद में पुलिस ने इनकी तलाशी के लिए सघन जांच अभियान शुरू किया। अब तक इन्हें भगाने वाले मास्टर माइंड सहित सात बंदी पकड़े जा चुके हैं। शेष नौ की तलाश जारी है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026