Doordrishti News Logo

बारबार बयानों से मुकर रहा हत्या का आरोपी,बिल्डर का नाम लिया, मगर साक्ष्य नहीं दे पा रहा

-अनिता च
-हत्या के बाद एक बार मुंबई से जोधपुर आकर गया था
-हत्या अकेले करना बता रहा

जोधपुर,बारबार बयानों से मुकर रहा हत्या का आरोपी,बिल्डर का नाम लिया, मगर साक्ष्य नहीं दे पा रहा।शहर के बहुचर्चित अनिता चौधरी हत्याकाण्ड की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए पेचीदगी भरा हो गया है। सात दिन की पुलिस अभिरक्षा में चल रहा हत्या का आरोपी गुलामुद्दीन बार बार पुलिस को दे रहे बयान से मुकर भी रहा है।

वह कभी बिल्डर के साथ होने की बात कहता है और फिर मुकर जाता है। बोलता है कि हत्या में किसी और का हाथ नहीं है। अकेले ही मर्डर किया है। वह हत्या के बाद 29 को जोधपुर से फरार होने के बाद सीधे अहमदाबाद पहुंचा,फिर मुंबई चला गया। 30 को अहमदाबाद पहुंचा फिर 31 अक्टूबर को मुंबई से लौट कर एक बार जोधपुर भी आया था।

ये भी पढ़ें – इंस्टाग्राम पर मैसेज आने पर मांगी मदद,मदद के बाद दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी

सवाल यह है कि जब वह जोधपुर आया तो पुलिस को इसकी भनक क्यूं नहीं लगी और मुंबई भाग गया जहां से नेपाल भागने की फिराक में था। उससे पांच बड़े अधिकारी पूछताछ में जुटे हैं, मगर बयानों से मुकरने से पुलिस भी उलझन में पड़ गई है। फिलहाल अभी तक यह कहा जा सकता है कि हत्या में केवल उसका हाथ है और लूट के इरादे से ही साजिश उसने रची थी। मगर नशीले पदार्थ की ओवर डोज से अनिता बेहोश हो गई थी।

Anita choudhary murder victim

 

इधर शव को लेकर रविवार को भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। समाज के लोग अपनी मांगों पर अड़े हैं। सीबीआई की मांग भी समाज की तरफ से रखी गई है। पुलिस और जनप्रतिनिधियों में चली वार्ता का कोई नतीजा अब तक नहीं निकल पाया है। बगैर पोस्टमार्टम के साक्ष्य भी नष्ट होने के आसार बनते हैं। इसलिए शव का जल्द से जल्द से पोस्टमार्टम एवं निस्तारण भी किया जाना आवश्यक है।

शहर मे हुई ब्यूटीशियन अनिता चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस गुलामुद्दीन को 7 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि बड़ा सवाल अभी भी यही है कि क्या इस पूरे मामले में और भी कई किरदार शामिल थे या नहीं इनके जवाब अभी तक बाकी हैं।

 

ये भी पढें – कमिश्नरेट में 596 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग,चालकों पर 185 एमवी एक्ट में कार्रवाई

अब तक की पूछताछ में गुलामुद्दीन लूट के इरादे से हत्या करने की बात कह रहा है। अनिता को लूट के लिए गुलामुद्दीन ने नशे की ओवरडोज दे दी थी इसके चलते वह होश में नहीं आ पाई। इस पर उसने उसकी हत्या कर दी और बॉडी के टुकड़े घर के आगे गाड़ दिए।

इधर इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अभी भी कोई जानकारी नहीं दे रही है। पुलिस अनुसंधान जारी होने की बात कह रही है लेकिन इस पूरी हत्या के मामले में कई पहलू अभी भी अनसुलझे हुए हैं। गुलामुद्दीन के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस यह मान रही है कि उसने लूट के इरादे से अनिता की हत्या की थी लेकिन पूरी जांच होने तक पुलिस गुलामुद्दीन के बयानों पर विश्वास नहीं कर रही है।

उल्लेखनीय है कि अनीता और गुलामुद्दीन दोनों एक दूसरे से संपर्क में थे और इसीलिए गुलामुद्दीन ने अनिता को मिलने के लिए बुलाया था। इसलिए अनिता रात को गुलामुद्दीन के घर पर ही रुकने वाली थी। इसके चलते गुलामुद्दीन ने अपनी पत्नी और बच्चों को उनकी बहन के घर भेज दिया था।

इस बीच अनिता चौधरी अपने साथ घर से कपड़े भी लेकर आई थी और अनिता चौधरी अंतिम बार सीसी टीवी कैमरे में ऑटो में बैठते हुए थैले के साथ नजर आई थी।

 

ये भी पढ़ें – डांगियावास पुलिस ने पकड़े दो शातिर नकबजन

Related posts:

Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

November 1, 2026