अज्ञात वाहन चालक पैदल राहगीर को कुचल कर भागा,मौत
- हिट एण्ड रन
- सीसीटीवी फुटेज से वाहन का लगाया जा रहा पता
- शव को रखवाया मोर्चरी में
जोधपुर,अज्ञात वाहन चालक पैदल राहगीर को कुचल कर भागा,मौत। शहर में शुक्रवार सुबह हिट एण्ड रन का मामला सामने आया। मामला देवनगर थाना क्षेत्र का है। निजी अस्पताल के सामने शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन चालक ने सडक़ पार कर रहे एक पैदल राहगीर को जोरदार टक्कर मार कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें – बारातियों को बनाया गया बंधक अब लीज को लेकर धोखाधड़ी का केस दर्ज
अज्ञात वाहन चालक मौके से तुरंत भाग गया। आस पास एकत्र हुए लोगों ने राहगीर को संभाला तब तक उसकी सांस उखड़ चुकी थी। बाद में देवनगर पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। मृतक के पास मिले दस्तावेज से उसकी पहचान की गई।
थानाधिकारी भूटाराम ने बताया कि सूंथला का रहने वाला 26 वर्षीय पुखराज पुत्र जसाराम लोहार सुबह साढ़े आठ-नौ बजे के बीच में थाना क्षेत्र के जीवन ज्योति अस्पताल के सामने से निकल रहा था। तब किसी वाहन चालक ने उसे चपेट में लिया और कुचलते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। उसकी पहचान के बाद परिजन को सूचना दी गई। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
थानाधिकारी भूटाराम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम को लगाया गया है,जल्द ही उसका पता लगाया जाएगा। परिजन की तरफ से रिपोर्ट दिए जाने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Related posts:

मादक पदार्थ में वांटेड 12 हजार का इनामी गिरफ्तार

राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय अधिकरण की बार एसोसिएशन गठित

अवैध शराब के साथ चार को पकड़ा

दो जगहों से हुई बाइक चोरी

काजरी रोड पर खुले आम पी रहा था स्मैक केस दर्ज

चोर घर की अलमारी से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी ले गए

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

