Doordrishti News Logo

बारातियों को बनाया गया बंधक अब लीज को लेकर धोखाधड़ी का केस दर्ज

बिजोलिया पैलेस मेें दो दिन पहले शादी समारोह में हुआ था विवाद

जोधपुर,बारातियों को बनाया था बंधक,लीज को लेकर धोखाधड़ी का केस दर्ज।शहर के कायलाना के पास बिजोलाई पैलेस में दो दिन पहले आगरा से आए बारातियों को बंधक बनाया गया था। यहां पर बिजली पानी काटे जाने को लेकर काफी विवाद हुआ था। 11 दिसम्बर की शादी होने वाली थी जो प्रबंधन की लापरवाही की भेंट चढ़ गई। दूल्हा दुल्हन के फेरे तक लेट हो गए।

यह भी पढ़ें – दो जगहों से दो बाइक हुई चोरी

बाराती सुबह उठे तब पता लगा कि मैरिज पैलेस से बिजली पानी काट दिया गया है। बाद में पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत करवाया था। अब इसको लेकर नई बात सामने आई है और धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ है। बताया जाता है कि फर्जी तरीके से इसका उपयोग किया गया है। पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए पड़ताल आरंभ की है।

राजीव गांधी नगर पुलिस के अनुसार जल भागीरथी फाउंडेशन वाटर रिसोर्स सेंटर के मैनेजर लेखाधिकारी महेश बोहरा पुत्र देवकरण बोहरा ने मामला दर्ज कराया है। इसके अनुसार बिजोलाई में स्थित गेस्ट हाउस और रिसोर्ट को वर्ष 2018 में दिल्ली निवासी विमल सिंह और विजय गिरधर आदि ने गोल्डन ट्यूलिप होटल श्रंखला के मालिकों के रूप में खुद की काल्पनिक पहचान का उपयोग कर झूठे कार्यालय और पते बताकर मनगढंत दस्तावेज पेश करके फाउंडेशन को गुमराह कर बिजोलाईल पैलेस लीज पर ले लिया।

कुछ समय तक तो आरोपियों ने एग्रीमेंट की शर्तो की पालना की लेकिन बाद में वो टालमटोल की नीति पर चलने लगे और खुद तो बुकिंग लेकर वसूली करते रहे लेकिन जल भागीरथी फाउंडेशन को तय भुगतान करने में आनाकानी करने लगे और लाखों रुपये का भुगतान रोक दिया। राजीव गांधी नगर पुलिस के अनुसार नामजद लोगों के खिलाफ अब पड़ताल आरंभ की गई है।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026