दो लोगों के खाते में रिफंड करवाई 54 हजार की राशि

दो लोगों के खाते में रिफंड करवाई 54 हजार की राशि

साइबर क्राइम:

अब तक 80 लाख रिफंड करवाए गए

जोधपुर, शहर की खांडाफलसा पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार दो लोगों के खाते में 54 हजार से ज्यादा की राशि रिफंड करवाई है। पीडि़तों ने इस बारे में खांडाफलसा थाने में रिपोर्ट दी थी।

थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि एक प्रकरण में विनित गुप्ता ने बताया कि किसी शख्स ने साइबर ठगी का शिकार बनाते हुए उसके बैंक खाते से 49 हजार 500 रूपए निकाल लिए। जबकि दूसरे प्रकरण में दिप्ती बैस ने बताया कि उसके बैंक एकाउंट से शातिर ने 5000 रूपयों की निकासी कर डाली। थानाधिकारी चारण ने बताया कि दोनों प्रकरण की जांच साइबर एक्सपर्ट कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील विश्नोई द्वारा कर पता लगाया गया। तब साइबर पोर्टल अधिकारियों से जानकारी लेकर खाते में उक्त राशियां रिफंड करवाई गई। पीडि़तों ने पुलिस का इसके लिए आभार भी जताया।

अब तक 80 लाख रिफंड करवाए गए

थानाधिकारी सुनील चारण के अनुसार साइबर ठगी के शिकार होने वाले लोग काफी रकम गवां चुके थे। पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगाई के दिशा निर्देशानुसार पुलिस की साइबर एवं एक्सपर्ट टीमों ने मिलकर अब तक 80 लाख की राशि रिफंड भी करवाई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts