Doordrishti News Logo

महिला की कंठी लूटने के साथ आधा दर्जन लोगों की जेबें काटी

  • गुजरात से इको कार लेकर पहुंचा गिरोह
  • जाजीवाल में एक सभा में भीड़ का उठाया फायदा
  • पांच गिरफ्तार
  • इको कार जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला की कंठी लूटने के साथ आधा दर्जन लोगों की जेबें काटी। शहर की बनाड़ पुलिस ने संगठित गिरोह के पांच लोगों को पकड़ा है। यह लोग गुजरात से इको कार लेकर आए और जाजीवाल गांव में रालोपा के सुप्रीमो की सभा में कई लोगों की जेबें काटने के साथ एक वृद्ध महिला से कंठी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। भागने की फिराक में थे तब रिंग रोड पर पकड़े गए।

बनाड़ थाने के एसआई राजूराम ने बताया कि गत दिनों रालोपा के सुप्रीमो हनुमान बेनिवाल की एक सभा जाजीवाल गांव में हुई थी। यहां काफी भीड़भाड़ के बीच में आधा दर्जन लोगों की जेबें कटने के साथ एक महिला थबुकड़ा निवासी रामप्यारी की कंठी को लूट लिया गया था। इस पर कंठी लूट का प्रकरण बनाड़ थाने में दर्ज किया गया।

बीओबी शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक के सूने मकान में चोरी

एसआई राजूराम ने बताया कि आस पास सीसीटीवी फुटेजों और अन्य जानकारियों में पता लगा कि एक संदिज्ध इको कार वहां देखी गई थी जो गुजरात पासिंंग नंबर की थी। जिस पर पुलिस ने गुजरात पासिंग नंबर की इको का को रिंग रोड पर पकड़ा। उसमें पांच लोग सवार थे जो संदिग्ध लगे। बाद पूछताछ पता लगा कि यह लोग गुजरात से भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर जेबतराशी करतेे है। उन्होंने कंठी लूट की वारदात को करना भी बताया। आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। यह लोग संगठित होकर अपराध को अंजाम दे रहे थे।

इन्हें पकड़ा गया 
सबइंस्पेक्टर राजूराम ने बताया कि गुजरात के पालनपुर स्थित डूडिया बाडी निवासी रवि पुत्र सूरज कोली, डूडिया बाडी बनासकांटा निवासी विशाल पुत्र रणछोड़ भाई, अजय पुत्र अर्जुन परमार, दांता तेजरी बनासकांटा निवासी सोहिल खां पुत्र अयुब खां एवं पुरूषोत्तम पुत्र रणछोड़ बावरी को पकड़ा गया है। सभी को कोर्ट में पेश कर अभिरक्षा में लिया गया है।