ट्रेडिंग कंपनी के साथ 93.41 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
जोधपुर, पाली में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ कुछ स्थानीय लोगों ने मिलकर धोखाधड़ी की। उसकी कंपनी ने काफी काम किया और उसके बदले दिया जाने वाला 93 लाख के भुगतान को रोकने के साथ धोखाधड़ी कर ली। पीडि़त ने इस बारे में प्रताप नगर थाने में केस दर्ज करवाया है। रिपोर्ट नामजद लोगों के खिलाफ दी गई।
प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि पाली जिले के कुड़ी स्थित महादेव नगर निवासी कमल पुत्र नैनाराम जांगिड़ की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह प्रताप नगर स्थित कमला नेहरू नगर बी में खास मुख्तयार मैसर्स हंस ट्रेडिंग कंपनी चलाता है। कंपनी की तरफ से सचिन जोशी, सुनील यादव, विशाल शर्मा आदि के लिए काम किया गया। उसके सीएंडएसएफ और डिस्ट्रीब्यूटर पेमेंट को रोक दिया गया। उसने 93 लाख 41 हजार 904 रूपए का पेेमेंट बताया है। पुलिस ने धोखाधड़ी में केस दर्ज कर इसकी जांच आरंभ की है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

