Doordrishti News Logo

होटल में दुष्कर्म के बाद शादी रचाने का आरोप

रिश्तेदार युवती को पीपाड़ से भगाकर लाया

जोधपुर,होटल में दुष्कर्म के बाद शादी रचाने का आरोप। जिला पूर्व में एक होटल में युवती से उसके रिश्तेदार युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने के साथ शादी रचाने का प्रकरण पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पीडि़ता का आज पुलिस ने मेडिकल के साथ बयान ले रही है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें – बीकानेर आबकारी अधिकारी के निवास पर एसीबी का सर्च

थाने के एक पुलिस निरीक्षक ने बताया कि पीपाड़ की रहने वाली 24 साल की युवती को उसका बालोतरा निवासी रिश्तेदार 8 मार्च को जोधपुर भगाकर लाया था। जहां भीतरी क्षेत्र स्थित एक होटल पर रुका व उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस निरीक्षक के अनुसार पीडि़ता का अपने पति से विवाद चल रहा है। ऐसे में रिश्तेदार उसे बहला फुसला कर भगाकर लाया और दुष्कर्म किया।पीडि़ता का आरोप है कि उससे कागजातों पर दस्तखत करवा कर शादी भी रचा ली। पीडि़ता ने इस बारे में मंगलवार को पुलिस में रिपोर्ट दी है। उसका मेडिकल करवाए जाने के साथ बयान लिए जाने है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026