AIRPWF का स्थापना दिवस मनाया

  • रेल पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन
  • 8वें वेतन आयोग पर सरकार को घेरा
  • सेवानिवृत्त रेलकर्मी एकजुट
  • पेंशनर फेडरेशन बोली सरकार की मंशा ठीक नहीं
  • संघर्ष को रहें तैयार
  • जोधपुर में जुटे 150 रिटायर्ड रेलकर्मी
  • समस्याओं पर मंथन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),AIRPWF का स्थापना दिवस मनाया। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन कार्यशाला शाखा के तत्वावधान में ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर वेलफेयर फेडरेशन (AIRPWF) का स्थापना दिवस मनाया गया।

स्थापना दिवस
सहायक महामंत्री सैयद मोइन हुसैन ने बताया कि AIRPWF का गठन 26 अप्रैल 2024 को हुआ था। तब से फेडरेशन सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की समस्याएं प्रशासन के जरिए हल करा रहा है।

मुख्य अतिथि का वार
जोनल अध्यक्ष व मंडल मंत्री कॉ. मनोज परिहार ने कहा कि सरकार की मंशा सही नहीं है,वह पेंशनरों को कुछ देने के मूड में नहीं। अब संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने AIRF के संघर्षों की जानकारी दी।

नारीशक्ति बिल पर सियासत: BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन,विपक्ष के विरोध पर फूंके पुतले

8वें वेतन आयोग पर हमला:- शाखा सचिव कॉ.मदन गुर्जर ने कहा कि सरकार ने लोकसभा में बिल पास कर 8वें पे कमीशन का लाभ पेंशनरों को नहीं देने का फैसला किया है। इसका फेडरेशन स्तर पर विरोध हो रहा है।

गठन का मकसद
AIRF के महामंत्री कॉ.शिव गोपाल मिश्र ने 2024 में दिल्ली में AIRPWF बनाया था।अब जोन, मंडल और कारखाना स्तर पर बॉडी बन चुकी हैं।

सम्मान समारोह
शाखा अध्यक्ष प्रेम सिंह भाटी व सचिव त्रिलोकचंद ने अतिथियों का स्वागत किया। 90 से 60 वर्ष तक के 150 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यशाला अध्यक्ष कॉ.लाखन सिंह ने हर समस्या के निवारण का भरोसा दिया। राजस्थान सीनियर सिटीजन एसो.अध्यक्ष चरणजीत सिंह भी मौजूद थे। फेडरेशन ने कहा अपनी समस्याएं बोर्ड तक पहुंचाने के लिए जागृत रहना जरूरी है।