हिम्मत न हारें निरंतर आगे बढ़ें: एडीआरएम
यूपीआरएमएस ने किया प्रतिभाओं को सम्मानित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हिम्मत न हारें निरंतर आगे बढ़ें: एडीआरएम।उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ व एलन कोचिंग इंस्टीट्यूट की ओर से शनिवार को प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 6 से 12 विज्ञान के विद्यार्थियों जिन्होंने ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जोधपुर रेल मंडल के एडीआरएम करनी राम ने कहा मोबाइल का उतना ही उपयोगी करो कि वह पढ़ाई में सहायक बने, उन्होंने कहा जीवन में हिम्मत न हारें निरंतर आगे बढ़ते रहें। एलन हैड कपिल व्यास ने कहा जीवन में तरक्की करनी है,तो अनुशासन में रहना होगा। यूपीआरएमएस के कार्यकारी महामंत्री अजय शर्मा ने कहा कि सम्मान समारोह का उद्देश्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर एडीआरएम करनी राम,सीनियर डीपीओ अभिषेक गांधी,यूपीआरएमएस के कार्यकारी महामंत्री अजय शर्मा,एलन कोचिंग इंस्टीट्यूट के हैड कपिल व्यास,मैन ब्रांच के सचिव ललित गर्ग ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यूपीआरएमएस मैन शाखा सचिव ललित गर्ग ने कहा यूपीआरएमएस निरंतर इस प्रकार के आयोजन कर रही है,जिससे विद्यार्थियों का मनोबल बढे।
इस अवसर पर यूपीआरएमएस के दिनेश शर्मा,केके मीना,भूपेंद्र भाटी, सुनील पंवार,भगवती प्रसाद यादव,मंजू आजाद,बीएल जाखड़,सोहन राम,डॉ पाराशर,हीरालाल सहित बड़ी संख्या में यूपीआरएमएस के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित थे।
