जोधपुर, शहर के रातानाडा इलाके एयरफोर्स एरिया में रहने वाले एक जवान अपने बिस्तर पर मृत मिला। मृत्यु का कारण सामने नहीं आया है। रातानाडा थाने में सार्जेंट की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। रातानाडा पुलिस ने बताया कि एयरफोर्स के सुरक्षा अधिकारी वारंट आफिसर लक्ष्मण नारायण ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 2 मई की रात्रि के समय एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात एक जवान आरएस यादव रात्रिकालीन ड्यूटी पर था। रात्रि के समय वह अपनी एक पारी करके वहां लगे बिस्तर पर सो गया। दूसरी पारी के जवान ने जब उसको सुबह संभाला तो वह बेहोश पड़ा मिला। तुरंत उसको अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने चैक करके मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़े :- रेलवे के गैंगमैन का शव गुलाब सागर में मिला
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

