एयर कमोडोर जेपीएस बैंस ने रविवार के कार्यक्रमों में लिया हिस्सा
-राष्ट्रीय स्काउट गाइड़ जम्बूरी रोहट में जारी
-सभी संभागियों को दी बधाई
-वायु सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया
जोधपुर,वायु सेना स्टेशन जोधपुर के एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर कमोडोर जेपीएस बैंस ने रविवार को पाली जिले के रोहट में चल रही 18वीं राष्ट्रीय स्कउट गाईड जम्बूरी में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस जम्बूरी में भारत के साथ-साथ अन्य देशों के लगभग 37000 स्काउट भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान एयर कमोडोर जेपीएस बैंस को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और विभिन्न कार्यक्रमों की शुरूआत की।

यह भी पढ़िए-लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी रोहट में पहुंचे
अपने उद्बोधन में एयर कमोडोर जेपीएस बैंस ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन निश्चित रूप से भारत स्काउट और गाइड के देशभक्ति, ईमानदारी और सर्वोपरि मानवीय मूल्यों के मुख्य उद्देश्य को प्राप्त करेगा। उन्होंने प्रतिभागियों को भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।
http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

