लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी रोहट में पहुंचे
युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सशक्त भागीदारी अदा करने की अपील
जोधपुर,जोधपुर के पास रोहट,पाली मारवाड़ में चल रही 18वीं राष्ट्रीय स्काउट और गाइड जम्बूरी में शनिवार को आयोजित विभिन्न गतिविधियों का शुभारंभ कोणार्क कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर ने किया। मुख्य अतिथि जनरल राकेश कपूर ने राष्ट्रीय स्काउट्स और गाइड्स ध्वज फहराया और नवोदित युवा कैडेटों को संबोधित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को अहम् बताते हुए भारत स्काउट और गाइड के सभी कैडेटों से योग्य व जिम्मेदार नागरिक के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने की अपील की।
ये भी पढ़ें- जेएनवीयू रोजगार मेला,दो दिन में 15 सौ से ज्यादा आवेदन

उन्होंने जम्बूरी आयोजन को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन करने के अलावा विचारों का आदान- प्रदान करने के लिए एक मंच भी प्रदान करता है। इससे युवाओं में राष्ट्रीय एकता,सेवा,अनुशासन, देश भक्ति और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के मूल्यों के बारे में जागरूकता पैदा करने में भी मदद करता है।
जम्बूरी में कोणार्क कोर ने एक ‘अपनी सेना को जानो’ मेला भी आयोजित किया,जिसमें लड़ाकू उपकरणों और अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक और निगरानी उपकरणों को प्रदर्शित किया गया। इसका उद्घाटन कैंप के सबसे युवा स्काउट कैडेट भव्य प्रताप ने किया। उपकरण प्रदर्शन का उद्देश्य युवा कैडेटों को भारतीय सेना की भविष्य की तैयारी के बारे में शिक्षित करने के अलावा उन्हें भारतीय सेना को करियर के रूप में चुनने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान कैडेटों को सेना के आधुनिक उपकरणों को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला। ‘अपनी सेना को जानो’ मेले के दौरान दर्शकों को अग्निपथ प्रवेश योजना के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

