जोधपुर, जिला कलेक्टर के निर्देशन में सेवा अभियान के तहत बुधवार को 4.30 से 6 बजे तक राजीव गांधी सेवा केन्द्र में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के गुड गर्वनेन्स की परिकल्पना को साकार करने के दिशा में जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित, सुगम व पारदर्शी तरीके से निस्तारण के लिए नवाचार के रूम में ‘‘सेवा अभियान’’ के तहत संवाद गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि राजकीय विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं की सर्वोत्तम उपलब्धता के लिए आमजन को इनकी प्रक्रिया तथा परिलाभों के विषय में व्यापक जानकारी तथा भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बुधवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र में वीसी के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर तक कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जायेगी व योजना के लाभार्थियों द्वारा अनुभव साझा किये जायेंगे साथ ही प्रश्नोत्तर कार्यक्रम तथा जन सूचना पोर्टल के संबंध में जानकारी प्रदान की जायेगी।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

